[ad_1]
केकेआर 18 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी आईपीएल 2024 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है केकेआर
नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल के 60वें मैच में शनिवार को आमने सामने हैं. कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जाने वाले इस मैच में एक ओर जहां मुंबई की कोशिश उलटफेर करने की होगी वहीं केकेआर टीम जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनना चाहेगी. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम है. उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है. ऐसे में केकेआर को मुंबई से सावधान रहना होगा. मुंबई ने अगर कोलकाता को हरा दिया तो क्या होगा? आइए जानते हैं पूरा समीकरण.
आईपीएल से बाहर होने वाली टीमो में मुंबई और पंजाब किंग्स हैं. आरसीबी ने पंजाब का हराकर प्लेऑफ (IPL 2024 Playoffs) में पहुचंने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. मुंबई इंडियंस को हराकर कोलकाता नाइटराइडर्स 18 अंक लेकर आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. केकेआर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. आईपीएल के इस सीजन 59 मैच खेले जा चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी टीम ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. अगर केकेआर हार्दिक पंड्या एंड कंपनी के खिलाफ मुकाबला जीतती है, तो वे कम से कम 18 अंकों के साथ समाप्त होने वाली 3 टीमों में से एक बन जाएंगी.
बाबर आजम ने एक मैच में बनाए 2 धांसू रिकॉर्ड, विराट कोहली की बराबरी की, एरोन फिंच को छोड़ा पीछे
टीम इंडिया ने जिससे मुंह फेरा… उसने इंग्लैंड में जाकर काटा बवाल, डेब्यू मैच में खोला ‘पंजा’
पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. लेकिन वह आईपीएल 2024 प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर जरूर कर सकती है. अगर मुंबई इंडियंस श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर के खिलाफ मैच जीत जाती है तब 60 मैच बाद भी कोई भी टीम आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं करेगी. दूसरी ओर, अगर मुंबई इंडियंस मुकाबला जीतती है, तो केकेआर 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी रहेगी. उसके पास अभी 2 मैच बचे रहेंगे.
Tags: IPL 2024, IPL Play-offs, IPL Playoff, KKR vs MI, Kolkata Knight Riders, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : May 11, 2024, 18:20 IST
[ad_2]
Source link