[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2024 (ICC T20 World Cup) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. टी20 वर्ल्डकप के 9वें संस्करण का शुभारंभ अमेरिका और कनाडा के मैच से होगा. टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी 24 मई को विश्व कप के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे. इसकी जानकारी एक रिपोर्ट के अनुसार मिली है. भारत के कुल 5 खिलाड़ी का 24 को जाना तय है.
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम का पहला समूह 24 मई को अमेरिका के लिए रवाना हो सकता है. इस लिस्ट में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव का नाम तय है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के चयनित सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पहले अमेरिका जाएंगे. वहीं, पंजाब किंग्स भी बाहर हो चुकी है. पंजाब किंग्स की टीम से सिर्फ अर्शदीप सिंह का चयन हुआ है. ऐसे में वह मुंबई इंडियंस के साथ जाने वाले एक मात्र खिलाड़ी होंगे.
IPL: टीम में एक एक चीज बदल रही है… मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर बोले रोहित शर्मा
अभी भी कुछ टीमें हैं जो आईपीएल 2024 से बाहर होने की कगार पर है. लेकिन वह पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल से लगभग बाहर होने वाली है. अगर वे क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं होती है तो शुभमन गिल, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी रोहित ,हार्दिक के साथ उड़ान भर सकते हैं.
टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.
Tags: Rohit sharma, T20 World Cup, Team india
FIRST PUBLISHED : May 11, 2024, 18:17 IST
[ad_2]
Source link