Home Sports IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स को आज मिल सकता है Playoffs का टिकट, मुंबई भी खेल बिगाड़ने को तैयार

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स को आज मिल सकता है Playoffs का टिकट, मुंबई भी खेल बिगाड़ने को तैयार

0
IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स को आज मिल सकता है Playoffs का टिकट, मुंबई भी खेल बिगाड़ने को तैयार

[ad_1]

IPL 2024, KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2024 का मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. शानदार फॉर्म में चल रही दो बार की पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आज अपने मैदान पर इस सीजन के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस से खेलेगी तो उसका लक्ष्य ईडन गार्डंस पर ही तीन साल में पहली बार आईपीएल प्लेऑफ का टिकट कटाने का होगा.

IPL में मुंबई भारी या कोलकाता 

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) 33 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इन 33 मैचों में से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 10 मैच जीते हैं जबकि मुंबई 23 मौकों पर विजयी रही है. दो बार के खिताब विजेता कप्तान गौतम गंभीर की टीम मेंटोर के रूप में वापसी के बाद केकेआर ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. अब तक 11 मैचों में से आठ जीतकर दस टीमों टॉप पर काबिज केकेआर को प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए एक और जीत की जरूरत है. शाहरूख खान की टीम अपने गढ़ ईडन गार्डंस पर ही यह श्रेय हासिल करना चाहेगी. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की ताकत

सुनील नरेन को दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ पारी की शुरूआत करने भेजने का गंभीर का दाव मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है. दोनों ने टीम को पावरप्ले में शानदार शुरुआत देते हुए आठ मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के पार पहुंचाया है. सुनील नरेन अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं और अभिषेक शर्मा (35) के बाद दूसरे स्थान पर है. अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके सुनील नरेन ने 183.66 की स्ट्राइक रेट से 461 रन बना लिए हैं. वहीं, इंग्लैंड के साल्ट ने 183.33 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं.

मुंबई इंडियंस प्रतिष्ठा के लिए खेल रही

इन दोनों के शानदार फॉर्म के कारण आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे फिनिशरों को ज्यादा मौके नहीं मिले. इन दोनों की बल्लेबाजी ने गेंदबाजों खासकर मिचेल स्टार्क के खराब फॉर्म की भी भरपाई कर दी है. तीसरे नंबर पर युवा अंगकृष रघुवंशी ने अपनी उपयोगिता साबित की है. वहीं, पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम रही. पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने वाली मुंबई अब प्रतिष्ठा के लिए खेल रही है.

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या से अच्छी पारियों की उम्मीद

सूर्यकुमार यादव ने पिछले दो मैचों में 56 और नाबाद 102 रन बनाए हैं जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है. प्रशंसकों को रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या से भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी. भारतीय कप्तान रोहित पिछले पांच मैचों में से चार में दोहरे अंक तक तक भी नहीं पहुंच सके.

टीमें:

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्ती, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, इशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), नेहल वढेरा और ल्यूक वुड.

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गट एटिकिंसन, अल्लाह गजनफर, फिल साल्ट.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here