[ad_1]
नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow SuperGiants) के मालिक संजीव गोयनका चर्चा में है क्योंकि उन्होंने हैदराबाद के मैदान पर हार के बाद सबके सामने केएल राहुल को जमकर डांट लगाई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हो गया. इसपर केकेआर को मेंटर गौतम गंभीर ने कहा है कि शाहरुख खान कभी इस तरह की हरकत नहीं करते हैं. वह कभी भी इन मामलों में इंटरफेयर नहीं करते हैं.
गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा,” मेरा रिलेशन शाहरुख खान से काफी अच्छा है. आज तक मैंने जितने भी मालिकों के साथ काम किया है. मेरे लिए वो सबसे बेस्ट मालिक हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है उनका शांत व्यवहार. वह काफी घुल-मिलकर रहना पसंद करते हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने आज तक क्रिकेटिंग मैटर्स में कभी इंटरफेयर किया हो और यह सबसे अच्छी बात है क्योंकि इससे हम आजादी से काम कर पाते हैं.’
कॉलेज में हुई मुलाकात, 6 साल डेट करने के बाद रचाई शादी, दिलचस्प है सूर्या की लव स्टोरी
गंभीर ने आगे कहा,” आजादी से काम करने का फायदा यह होता है कि हम सही डिसीजन ले पाते हैं. मैं जो भी निर्णय लेता हूं. वो मुझे हमेशा सपोर्ट करते हैं. सबसे इंपोर्टेंट बात ये है कि इसी से हमें रिजल्ट भी मिलता है. मेरा रिलेशनशिप उनसे मजेदार है और ऐसा नहीं है कि अभी से ही बल्कि जब से मैंने केकेआर पहली बार 2011 ज्वाइन किया था. तभी से हम अच्छे दोस्त हैं.”
बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पैवेलियन लौट रहे थे. एलएजसी के मालिक संजीव गोयनका को देखकर वे रुक गए और उनसे बात करने लगे. इसी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद गोयनका को काफी ट्रोल किया जाने लगा.
Tags: Gautam gambhir, IPL 2024, KL Rahul, Sanjeev Goenka, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : May 11, 2024, 13:53 IST
[ad_2]
Source link