[ad_1]
नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight riders) ने शनिवार को बारिश से प्रभावित आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 157 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियन 139 रन ही बना सकी. रोहित शर्मा खराब शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे. वीरेंद्र सहवाग रोहित शर्मा के शॉट सेलेक्शन से खुश नहीं हैं. सहवाग ने कहा है कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव महान खिलाड़ी हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप अच्छी गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश करें.
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “जो अच्छी बॉलिंग कर रहा हो उसे अच्छे से खेलना चाहिए. अगर दो विकेट जल्दी नहीं गिरे होते तो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव मैच को एक ओवर पहले ही खत्म कर सकते थे. वैभव अरोड़ा, मिचेल स्टार्क, आंद्र रसल और हर्षित राणा को किसी भी हालत में गेंदबाजी करनी पड़ जाती. अगर मुंबई की टीम स्पिनर्स को अच्छे से खेलते और विकेट नहीं गंवाते तो वे मैच जरूर जीत जाते.”
इरफान पठान का बयान, कहा- भारतीय टीम के लिए परेशानी बने ये 2 खिलाड़ी, फॉर्म में आना जरूरी…
सहवाग ने आगे कहा,” आप रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव बन सकते हैं लेकिन अगर आप गेंदबाज तो रिस्पेक्ट नहीं दे सकते हैं तो आपको डिलीवरी की रिस्पेक्ट करनी चाहिए. जिस गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए वह खराब गेंद नहीं थी. इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव महान खिलाड़ी हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप अच्छी गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने की कोशिश करें.”
बता दें कि रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल 2024 के 13 मैचों में कुल 349 रन बनाए हैं. उनका औसत इस दौरान 29 का रहा है. स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 145 का रहा है. इस सीजन उन्होंने एक शतक भी लगाया था. केकेआर के खिलाफ मैच में रोहित 24 गेंद में 19 रन बना सके थे.
Tags: Rohit sharma, Suryakumar Yadav, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : May 12, 2024, 15:04 IST
[ad_2]
Source link