[ad_1]
#WATCH | Maharashtra: Addressing a public meeting in Dindori, PM Narendra Modi says, “…Congress is losing so badly that it is difficult for them to even become a valid opposition. A leader of the INDI alliance in Maharashtra gave a suggestion that all the small parties in… pic.twitter.com/fmpS8FuwD5
— ANI (@ANI) May 15, 2024
अल्पसंख्यक का मतलब कांग्रेस के लिए सिर्फ वोट बैंक
सभा में पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक सिर्फ एक ही हैं- उनका अपना प्रिय वोट बैंक। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था, तब कांग्रेस चाहती थी कि देश के कुल बजट का 15% सिर्फ मुसलमानों पर खर्च हो। उस वक्त मैंने इसका पुरजोर विरोध किया था। पूरी भाजपा ने विरोध किया। इसलिए वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है।
#WATCH डिंडोरी, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक सिर्फ एक ही हैं, उसका अपना प्रिय वोट बैंक। मुझे याद है मैं उस समय CM था तब मैंने उसका पुरजोर विरोध किया था। कांग्रेस चाहती थी कि देश के सारे बजट का 15% सिर्फ मुसलमानों पर खर्च हो, तब… pic.twitter.com/ZK6q0pDpVM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2024
विकसित भारत बनाने के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं
चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आपने पिछले 10 साल में मेरा काम देखा है। मैं अब आपसे अपने तीसरे कार्यकाल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। विकसित भारत बनाने के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैंने पिछले 10 साल में बिना किसी भेदभाव के मुफ्त राशन, नल का पानी, पक्के घर और गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएं हैं।
[ad_2]
Source link