Home World Missing man Found: 26 साल से लापता था शख्स, पड़ोसी ने ही बनाया हुआ था बंधक, हैरान करने वाला मामला

Missing man Found: 26 साल से लापता था शख्स, पड़ोसी ने ही बनाया हुआ था बंधक, हैरान करने वाला मामला

0
Missing man Found: 26 साल से लापता था शख्स, पड़ोसी ने ही बनाया हुआ था बंधक, हैरान करने वाला मामला

[ad_1]

Algeria Crime News: अल्जीरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स 26 साल से लापता था, उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था. आखिरकार जब मामला सुलझा तो पता चला कि उसके पड़ोसी ने ही उसे बंदी बनाया हुआ था और घर से कुछ ही दूरी पर वह पाया गया. देश के न्याय मंत्रालय ने मंगलवार इस मामले की जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक लापता शख्स की पहचान उमर बी के रूप में की गई है. वह 1998 में अल्जीरियाई गृहयुद्ध के दौरान 19 साल की उम्र में गायब हो गया था. उसके परिवार ने मान लिया था कि उसका अपहरण कर लिया गया था या उसे मार दिया गया था.

घास के ढेर के बीच मिला शख्स
कथित तौर पर विरासत विवाद की वजह से बंदी के भाई ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई शिकायतें करनी शुरू की. इसके बाद उमर बी को जेल्फ़ा शहर से लगभग 200 मीटर (गज) दूर घास के ढेर के बीच पाया गया था.अब उसकी उम्र 45 साल है.

आरोपी को हिरासत में लिया गया
मंत्रालय ने कहा कि कथित अपराधी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 61 वर्षीय आरोपी पास के शहर एल गुएडिड में नगर पालिका में एक गेटकीपर है.

‘मुझ पर किया हुआ था जादू ‘
अल्जीरियाई मीडिया ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि वह मदद के लिए पुकारने में असमर्थ था ‘क्योंकि उसके बंधक ने उस पर जादू कर दिया था.’ वहीं मंत्रालय ने कहा कि जांच अभी भी जारी है और पीड़िता को ‘जघन्य’ अपराध के बाद मेडिकल और मनोवैज्ञानिक देखभाल मिल रही है.

(प्रतीकात्मक फोटो)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here