[ad_1]

UGC NET 2024
– फोटो : Amar ujala
विस्तार
UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज, 15 मई को बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार 17 मई तक पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
आपको बता दे कि यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) प्रारूप में आयोजित की जाएगी। पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा।
उम्मीदवारों को अपने आवेदन में संपादन करने के लिए 18 मई से 20 मई तक रात 11:59 बजे तक का समय मिलेगा। इस दौरान, उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं और स्कैन की गई तस्वीरों में संपादन कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link