[ad_1]
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) की हाल में ही सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने धीमी पारी खेलने के कारण आलोचना की थी. इसके बाद विराट ने गावस्कर को करारा जवाब भी दिया था. अब एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली के सामने सुनील गावस्कर का नाम आया. सुनील नाम सुनते ही विराट कोहली का हाव भाव बदला हुआ दिखाई दिया. इस इंटरव्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिस्टर नैग्स द्वारा लिए इस इंटरव्यू में वह विराट कोहली से कहते हैं. देखिए विराट, “मैं आपके एक फ्रेंड के बारे में बात करना चाहता हूं. मेरा नहीं लेकिन आपका फ्रेंड. वह आपके बारे में बहुत कुछ कहते हैं. विराट कोहली इस दौरान सोच में पड़ जाते हैं. तभी मिस्टर नैग्स कहते हैं सुनील….यह नाम सुनते ही विराट के हाव भाव बदल जाते हैं और वह कहते हैं कौन? तभी मिस्टर नैग्स कहते हैं,” छेत्री (सुनील छेत्री).
FIRST PUBLISHED : May 17, 2024, 16:46 IST
[ad_2]
Source link