[ad_1]
नई दिल्ली. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) की टीम कुछ घंटो बाद बेंगलुरु के मैदान पर आमने-सामने होगी. अगर चेन्नई इस मुकाबले को जीतती है तो वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी. वहीं, आरसीबी को या तो 18 रन या फिर 11 गेंद शेष रहते जीतना होगा. 18 मई का दिन आरसीबी के लिए बेहद खास है. उन्होंने आज तक 18 मई को खेले गए किसी मैच को नहीं गंवाया है.
18 मई को आरसीबी ने अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 4 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने सभी मैचों में जीत हासिल की है. सीएसके इस दौरान 2 बार उनकी चपेट में आई है. सबसे पहली बार इस तारीख को साल 2013 में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था. दूसरी बार आरसीबी ने ठीक अगले साल 2014 में एक बार फिर सीएसके को हराया था. इसके बाद साल 2016 और 2023 में आरसीबी ने क्रमश: किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था.
कोहली-रोहित जिसके सामने हो जाते हैं फ्लॉप, उसका इंटरनेशनल करियर 2 दिन में खत्म, जीत चुका है U19 WC
अब इसका फैसला तो मैच के बाद ही होगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ में जा रही है. मुकाबले के दौरान बारिश की भी संभावना है. अगर मैच नहीं हो पाता है तो चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी क्योंकि उसके 14 मैचों में 15 अंक हो जाएंगे वहीं आरसीबी 14 मैचों में 13 अंक के साथ फिनिश करेगी. अगर मैच खेला जाता तब आरसीबी को कम से कम 18 रन से या 11 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज करनी होगी.
ऐसी हो सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल ,लॉकी फर्ग्यूसन
Tags: Chennai super kings, Csk vs rcb, IPL 2024, Royal Challengers Bangalore
FIRST PUBLISHED : May 18, 2024, 16:20 IST
[ad_2]
Source link