Home Sports RCB vs CSK Pitch Report: बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला या गेंदबाज दिखाएंगे जादू

RCB vs CSK Pitch Report: बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला या गेंदबाज दिखाएंगे जादू

0
RCB vs CSK Pitch Report: बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला या गेंदबाज दिखाएंगे जादू

[ad_1]

हाइलाइट्स

आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले पर बारिश का खतरा सीएसके 14 अंक लेकर चौथे नंबर पर विराजमान है इस मुकाबले से चौथी प्लेऑफ की टीम मिलेगी

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आईपीएल के अहम मुकाबले में आमने सामने हैं. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह है. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं. सीएसके 13 मैचों में 14 अंक लेकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है जबकि आरसीबी लगातार 5 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ सातवें नंबर पर मौजूद है. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि चिन्नास्वामी की पिच पर बल्लेबाज हल्ला बोलेंगे या गेंदबाजों की चांदी रहने वाली है. चलिए हम आपको इस पिच के बारे में बताते हैं.

बेंगलुरु की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ( M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru ) की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद है. इस विकेट पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 287 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया था. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की टीम 147 रन पर ढेर हो गई थी. मौजूदा सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार रही है. हालांकि आरसीबी बनाम सीएसके मैच हाईस्कोरिंग वाला हो सकता है. यानी चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिल सकता  है.

IPL 2024 में पहली बार मिला मौका… 4 ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर पाया गेंदबाज, दिखाया गुस्सा, लंगड़ाते हुए छोड़ा मैदान

टीम इंडिया के हेड कोच क्या गौतम गंभीर होंगे? बीसीसीआई ने दिया ऑफर, 27 मई तक करना होगा अप्लाई

आरसीबी बनाम सीएसके हेड टू हेड
आरसीबी और सीएसके के बीच अभी तक 31 मैचों में भिड़ंत हुई है. सीएसके ने 21 मैच जीते हैं जबकि आरसीबी के खाते में 10 जीत है. इस बार आरसीबी अपने घर में खेल रही है. उसे होम एडवांटेज  का फायदा मिल सकता है. ऐसे में पलड़ा घरेलू टीम का भारी रहने की उम्मीद है. सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ आखिरी 3 मैच जीते हैं. यहां तक कि पिछले 6 मैचों में से 5 मुकाबलों में सीएसके ने बाजी मारी है.

आरसीबी बनाम सीएसके वेदर रिपोर्ट
आरसीबी बनाम सीएसके मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है. शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है और गरज के साथ भारी बरसात का अनुमान जताया गया है. अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हुआ तो सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. मौसम वेबसाइट एक्यू वेदर के मुताबिक 85 प्रतिश बारिश के आसार हैं.

Tags: IPL 2024, Ms dhoni, Rcb vs csk, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here