[ad_1]

बिभव कुमार और उनके पिता महेश्वर राय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिभव कुमार के पिता महेश्वर राय ने कहा, ‘बिभव कुमार दिल्ली में पत्रकारिता करते थे। बाद में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के संगठन में काम किया। उनके (अरविंद केजरीवाल) सरकार बनाने के बाद से वह केजरीवाल के साथ हैं।’ बता दें कि आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस विभव कुमार को गिरफ्तार किया है।
#WATCH | Rohtas, Bihar | Bibhav Kumar’s father Maheshwar Rai says, “He used to practice journalism there (in Delhi). Later, he worked in Arvind Kejriwal’s organisation. After he (Arvind Kejriwal) formed the government, he has been with Kejriwal.”
Delhi Police has arrested Bibhav… pic.twitter.com/6mQHgHhiSY
— ANI (@ANI) May 18, 2024
पार्टी सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल और बिभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से सीएम के साथ हैं। बिभव का ताल्लुक बिहार से है। बिभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद के साथ हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैग्जीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। बिभव शुरू से ही अरविंद के रोजाना के कार्यक्रम व दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे। हालांकि सतर्कता विभाग ने कुछ सप्ताह पहले ही उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था।
बिभव कुमार ने भी शुक्रवार को स्वाति मालीवाल के खिलाफ ई-मेल से शिकायत दी थी। उन्होंने सिविल लाइंस के एसएचओ और उत्तरी जिले के डीसीपी को शुक्रवार को ई-मेल किया। इसमें उन्होंने स्वाति मालीवाल पर उनके और सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। बिभव का कहना है कि स्वाति मालीवाल बिना किसी की अनुमति के जबरदस्ती मुख्यमंत्री आवास में घुस गई थीं। जब उनको आवास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन्होंने उन सभी को धमकी दी। उनसे ऊंची आवाज में बहस की।
वहीं, स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार के खिलाफ दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि बिभव कुमार ने उन्हें कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। हालांकि मामले में बिभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
[ad_2]
Source link