Home Breaking News RCB vs CSK Live Score: प्लेऑफ के लिए आखिरी जोर लगाएंगी सीएसके-आरसीबी, मैच पर बारिश का साया? थोड़ी देर में टॉस

RCB vs CSK Live Score: प्लेऑफ के लिए आखिरी जोर लगाएंगी सीएसके-आरसीबी, मैच पर बारिश का साया? थोड़ी देर में टॉस

0
RCB vs CSK Live Score: प्लेऑफ के लिए आखिरी जोर लगाएंगी सीएसके-आरसीबी, मैच पर बारिश का साया? थोड़ी देर में टॉस

[ad_1]

06:09 PM, 18-May-2024

RCB vs CSK Live Score: क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान?

भारतीय मौसम विभाग ने 18 मई को मध्य बेंगलुरु के इलाके में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, तूफानी और बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। पिछले दो सप्ताह से बेंगलुरु में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग के अनुसार सीएसके और आरसीबी के बीच मैच के दौरान भी बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मैच शुरू होने के समय यानि शाम साढ़े सात बजे आसमान के बादल से ढका रहने का अनुमान है। हालांकि, राहत की बात यह है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है जिससे बारिश रुकने के आधे घंटे भीतर खेल शुरू किया जा सकता है।

06:09 PM, 18-May-2024

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी के सामने होगी ऋतुराज की चुनौती

चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद है। सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने भी उपयोगी पारियां खेली है। पिछली चार पारियों में नाकाम रहे शिवम दुबे से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम को मुस्ताफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना और दीपक चाहर की कमी खल रही है। महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी चेन्नई के लिए प्रेरणास्रोत है लेकिन देखना होगा कि वह चोट के बीच कितना योगदान दे पाते हैं।

06:09 PM, 18-May-2024

RCB vs CSK Live Score: जैक्स की जगह मैक्सवेल की हो सकती है वापसी

आरसीबी को इस मैच में इंग्लैंड के विल जैक्स की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी जो राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। सीएसके के खिलाफ इस बड़े मुकाबले के लिए आरसीबी की टीम में ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हो सकती है जो इस सीजन आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। दूसरी ओर, चेन्नई को भी ऑलराउंडर मोइन अली की कमी खलेगी जो इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मोइन की जगह रिचर्ड ग्लीसन को मौका मिल सकता है। 

06:08 PM, 18-May-2024

RCB vs CSK Live Score: आरसीबी ने की है दमदार वापसी

आरसीबी इस समय शानदार फॉर्म में है। छह मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने के बाद उसने लगातार पांच जीत दर्ज की है। ऑरेंज कैपधारी विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं और पिछले पांच में से तीन मैचों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसी से अच्छी पारी की उम्मीद होगी जो पिछले दो मैचों में दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके। मध्यक्रम में रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन अच्छा खेल रहे हैं । महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक भी बल्लेबाजों की ऐशगाह चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का फायदा उठाना चाहेंगे।

06:07 PM, 18-May-2024

RCB vs CSK Live Score: एक स्थान के लिए आरसीबी-सीएसके के बीच मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश में धुलने के कारण अब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बाद सनराइजर्स प्लेऑफ में पहुंच गई थी। अब सिर्फ एक स्थान के लिए रस्साकशी है और दो टीमें सीएसके तथा आरसीबी दौड़ में हैं। बेहतर रनरेट और अधिक अंक ( 13 अंक और 0.528 रनरेट ) होने से चेन्नई का दावा मजबूत है। इस मैदान पर वह आठ मैचों में आरसीबी से एक ही बार हारी है। वहीं आरसीबी के 12 अंक है और उसका नेट रनरेट 0.387 है। 

05:58 PM, 18-May-2024

RCB vs CSK Live Score: प्लेऑफ के लिए आखिरी जोर लगाएंगी सीएसके-आरसीबी, मैच पर बारिश का साया? थोड़ी देर में टॉस

लगातार पांच जीत दर्ज कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल प्लेऑफ में चौथी टीम के निर्धारण के लिए शनिवार को यहां करो या मरो के मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सामने होंगी लेकिन इस मैच पर मौसम की गाज गिरने की आशंका भी है। दोनों टीमों के लिए नॉकआउट में पहुंचने का यह आखिरी अवसर होगा और दोनों ही टीमें इसके लिए पूरा जोर लगाएंगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here