Home Breaking News Lok Sabha Election: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पीएम मोदी की रैली, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

Lok Sabha Election: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पीएम मोदी की रैली, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

0
Lok Sabha Election: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पीएम मोदी की रैली, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

[ad_1]

PM Narendra Modi address rally in Kartar Nagar in North East Delhi live updates

दिल्ली में पीएम मोदी की पहली रैली
– फोटो : X/BJP Delhi

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में पहली रैली कर रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के करतार नगर इलाके में प्रधानमंत्री की रैली है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी मनोज तिवारी ने मंच पर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम के मंच पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर पीएम मोदी का स्वागत भी किया। पहली बार पीएम मोदी इस क्षेत्र में पहुंचे हैं। 

मंच से भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि बात वहां भी यही होती है कि आएंगे तो मोदी ही। बड़े शर्म की बात है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के भीतर एक महिला को मारा पीटा जाता है। केजरीवाल इस विषय में एक शब्द नहीं बोलते है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार भी दिल्ली में भाजपा सातों सीटें जीत रही है।

 

पीएम मोदी की रैली को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान संसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह पहली बार है जब देश के प्रधानमंत्री इस इलाके में आ रहे हैं। यह मेरे संसदीय क्षेत्र के लिए अच्छा है। उनके साथ विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी आज आ रहा है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here