Home Sports पहली गेंद पर छक्का लगते ही पिछले साल की याद आ गई… गेंदबाज ने लगाया जख्मों पर मरहम, बताया- कैसे 19 की जगह 20वां ओवर डाला

पहली गेंद पर छक्का लगते ही पिछले साल की याद आ गई… गेंदबाज ने लगाया जख्मों पर मरहम, बताया- कैसे 19 की जगह 20वां ओवर डाला

0
पहली गेंद पर छक्का लगते ही पिछले साल की याद आ गई… गेंदबाज ने लगाया जख्मों पर मरहम, बताया- कैसे 19 की जगह 20वां ओवर डाला

[ad_1]

हाइलाइट्स

यश दयाल ने आखिरी ओवर में धोनी को पवेलियन भेजा आरसीबी IPL 2024 प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

नई दिल्ली. आरसीबी को आईपीएल प्लेऑफ का टिकट दिलाने में तेज गेंदबाज यश दयाल का अहम रोल रहा. दयाल ने आरसीबी के आखिरी लीग मैच में सीएसके के खिलाफ 20वें ओवर में गजब की गेंदबाजी की. वह 19वां ओवर डालने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अचानक कप्तान ने उन्हें 20वां ओवर डालने के लिए कहा. आरसीबी का यह गेंदबाज जब मैच का आखिरी ओवर डालने आया उस समय स्ट्राइक पर दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी थे. धोनी ने यश के इस ओवर की पहली फुलटॉस गेंद को सीधे स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया. इसके बाद यश को रिंकू सिंह की याद आ गई. पिछले साल रिंकू सिंह ने यश के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ दिए थे. हालांकि पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद यश ने खुद को संभाला और टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलाया.

केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने पिछले आईपीएल सीजन में यश दयाल (Yash Dayal) को लगातार पांच छक्के जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स को चमत्कारिक जीत दिलाई थी. दयाल को शनिवार को जब आखिरी ओवर सौंपा गया तो सामने धोनी और रविंद्र जडेजा थे जिन्हें बस 17 रन की जरूरत थी. दयाल ने पिछले अनुभव से सबक लेते हुए धोनी के छक्के के बाद धीमी गेंद डाली और भारत के पूर्व कप्तान का विकेट लेकर चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अगली चार गेंदों पर उन्होंने एक ही रन दिया.

आरसीबी की प्लेऑफ में धांसू एंट्री… चौथे नंबर पर किया कब्जा, आखिरी ओवर में पलटी बाजी

विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, क्रिस गेल के बराबर पहुंचे, आईपीएल में दूसरी बार पार किया 700 का आंकड़ा

दयाल को गुजरात टाइटंस ने पिछले साल रिलीज कर दिया था
पिछले सीजन के बाद दयाल को गुजरात टाइटंस ने रिलीज कर दिया था. आरसीबी ने उन्हें नीलामी में पांच करोड़ रुपये में खरीदा और टीम के भरोसे पर खरे उतरते हुए दयाल ने पिछले जख्मों पर मरहम भी लगा दिया. उन्होंने कहा ,‘जब पहली गेंद पर छक्का लगा तो मुझे पिछले साल की याद आ गई. लेकिन मैने पूरे सत्र में अच्छी गेंदबाजी की थी. मैं खुद से कहता रहा कि सिर्फ एक अच्छी गेंद की जरूरत है. मुझे स्कोरबोर्ड देखने की जरूरत नहीं थी. मुझे बस अच्छी गेंद करनी थी. मैंने आत्मविश्वास बनाए रखा.’

‘उससे मैं नर्वस हो गया था’
बकौल यश दयाल ,‘पिछली बार जो कुछ हुआ , उससे मैं नर्वस हो गया था. लेकिन आरसीबी टीम में आने के बाद से मैंने काफी मेहनत की और अच्छी गेंद डालने पर ही फोकस रहा. सीनियर्स ने मुझे डांटा नहीं और हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. इससे मुझे बहुत मदद मिली.’ प्रयागराज के इस गेंदबाज को असल में 19वां ओवर डालना था लेकिन अचानक उन्हें आखिरी ओवर देने का फैसला लिया गया. दयाल ने कहा ,‘मुझे 19वां ओवर फेंकना था लेकिन अचानक डीके भैया ( दिनेश कार्तिक) और फाफ (डु प्लेसी) ने बात की. मुझे नहीं पता कि क्या बात की. उन्होंने कहा कि लॉकी 19वां ओवर डालेगा और मैं आखिरी ओवर.’ आरसीबी आईपीएल 2024 प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी.

Tags: Dinesh karthik, Faf du Plessis, IPL 2024, Rcb vs csk

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here