[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार छह हार के बाद इतनी ही जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की की. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इसे चमत्कारी बताया. उनका मानना है कि लगातार छह जीत दर्ज करके आईपीएल प्लेआफ में जगह बनाने वाली उनकी टीम के चमत्कारिक प्रदर्शन से भविष्य में दूसरी टीमों को प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने बताया कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी के एक छक्के ने पलट दिया सारा खेल.
पहले आठ में से सात मैच हारने वाली आरसीबी ने बाहर होने की कगार से निकलकर वापसी की और अंतिम चार में जगह बनाई है. फाफ डु प्लेसी की कप्तानी वाली टीम ने शुक्रवार को गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से हराकर चौथा स्थान हासिल किया. कार्तिक ने आरसीबी की विज्ञप्ति में कहा ,‘‘लोग कुछ सफर को हमेशा याद रखेंगे. जिस तरह आठ मैचों के बाद हमने वापसी की. हमें छह मैच जीतने थे. लोग इस टीम को याद रखेंगे.’’
उन्होंने कहा ,‘‘ इस टूर्नामेंट में हर साल सात मैचों के बाद ऐसी एक या दो टीमें जो सिर्फ एक या दो मैच जीती होंगी, हमें याद करके कहेंगी कि आरसीबी ने यह कर दिखाया था और हम भी कर सकते हैं. आप इसी के लिए क्रिकेट खेलते है जिसमें लोग आपका अनुकरण करेंगे और विश्वास करें कि वे भी कुछ खास कर सकते हैं. यह आसान नहीं है. हमने जो आज हासिल किया, वह बहुत खास है.’’
Eloquent, Cheeky and Funny: DK’s Dressing Room Masterclass
“We have within our grasp, to do something, where people will remember us for many many decades. They’ll say wow, that RCB team was special.” ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #RCBvCSK pic.twitter.com/nmcuz1JeQB
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 19, 2024
Tags: Csk vs rcb, Dinesh karthik, IPL 2024, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : May 19, 2024, 15:17 IST
[ad_2]
Source link