Home Sports विराट बड़े मैच का खिलाड़ी है… RCB की जीत के बाद धाकड़ बल्लेबाज ने जमकर की कोहली की तारीफ

विराट बड़े मैच का खिलाड़ी है… RCB की जीत के बाद धाकड़ बल्लेबाज ने जमकर की कोहली की तारीफ

0
विराट बड़े मैच का खिलाड़ी है… RCB की जीत के बाद धाकड़ बल्लेबाज ने जमकर की कोहली की तारीफ

[ad_1]

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है. उन्होंने इस मुकाबले को 27 रन से जीता. बेंगलुरु की जीत में विराट कोहली (Virat Kohli) को बड़ा योगदान रहा. उन्होंने पारी के दौरान 47 रन बनाए. विराट ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का परफॉर्म किया है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा है कि जिसके लिए उन्हें जाना जाता है उन्होंने वह कर के दिखाया है. वे बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी हैं.

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा,” देखिए हमनें उन्हें परफॉर्मर ऑफ द डे क्यों पिक किया? क्योंकि वो जो शुरुआत थी. वो बहुत जरूरी थी और वो शुरुआत इन्होंने गजब की दिलाई. हालांकि, फाफ डु प्लेसी ने उनसे ज्यादा रन बनाए. लेकिन जो मोमेंटम यहां पर कोहली ने दिया वह शानदार था. वह आउट 47 पर हुए. लेकिन इनका स्ट्राइक रेट 162 का रहा है. कमाल की बल्लेबाजी की है विराट कोहली ने. जिसके लिए उन्हें जाना जाता उन्होंने वो कर दिखाया है. वे बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी हैं.”

RCB की जीत के 5 हीरो, जिन्होंने CSK के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर, बेंगलुरु को प्लेऑफ में दिलाई जगह

मोहम्मद शमी भी इस पैनल का हिस्सा थे. उन्होंने कहा,” देखिए पूरे टूर्नामेंट को देखें तो विराट ने हमेशा से टीम को अच्छा स्टार्ट दिया है. लेकिन टीम उनका साथ नहीं दे रही थी. एक कमी निकाली जाएगी तो वो कैच छूटने की. लेकिन इस बार कोई माइंड नहीं करेगा. कैच छोड़ने की. मेन बात ये है कि विराट और कप्तान के अलावा बचे हुए बैट्समैन भी अपना काम करके गए हैं. ये एक बड़ी टीम की जीत है.”

बता दें कि विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने इस सीजन 155.60 के स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 708 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है. कोहली ने इस दौरान 59 चौके और 37 छक्के जड़े हैं. आईपीएल में एक सीजन में 2 बार 700 प्लस स्कोर बनाने वाले कोहली पहले भारतीय बन गए हैं.

Tags: IPL 2024, Virat Kohli, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here