[ad_1]
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (CSK vs RCB) के बीच हुए महामुकाबले में आरसीबी (RCB) ने शानदार जीत दर्ज की. बेंगलुरु ने इस मुकाबले में सीएसके (CSK) को 27 रन से हराया. इस तरह वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम भी बन गई है. आरसीबी की जीत के बाद पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल भी बेंगलुरु की ड्रेसिंग रूम में पहुंचे. इस दौरान विराट कोहली ने उन्हें एक जर्सी गिफ्ट की और आईपीएल में अगले साल खेलने के लिए कहा.
आरसीबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें विराट कोहली के साथ क्रिस गेल भी नजर आ रहे हैं. विराट कोहली इस दौरान गेल को कहते हैं,” काका, अगले साल आईपीएल में वापस आना है. इंपैक्ट प्लेयर नियम अभी भी है. आपको फील्डिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह आप ही के लिए डिजाइन किया गया है.” बता दें कि क्रिस गेल कई साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, वह अब रिटायरमेंट ले चुके हैं.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2024, 13:14 IST
[ad_2]
Source link