[ad_1]
केकेआर बनाम हैदराबाद के बीच होगी रोमांचक जंग रिंकू सिंह और सुनील नारायण पर रहेगी नजर हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ओपनिंग में मचाएंगे धमाल
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 आखिरी पड़ाव पर है. प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो गई हैं. क्वालीफायर 1 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. दोनों टीमों के हौसलें सातवें आसमान पर हैं. केकेआर सबसे अधिक 20 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए कोलकाता से भिड़ंत तय की. दोनों टीमें जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती हुई नजर आएंगी. इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा. दोनों टीमों में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनके बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी.
सुनील नारायण बनाम भुवनेश्वर कुमार
केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नारायण और हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Sunil Narine vs Bhuvneshwar Kumar) के बीच जबरदस्त टक्कर होगी. भुवी की 25 गेंदों पर नारायण 28 रन बना सके हैं जिसमें एक छक्का शामिल है. वेस्टइंडीज के हरफनमौला नारायण का भुवी के खिलाफ स्ट्राइक रेट 112 का है. वह दो बार इस पेसर के सामने अपना विकेट गंवा चुके हैं. 25 गेंदों में वह 14 डॉट गेंदें फेंक चुके हैं. भुवी की खौफ नारायण पर कितना है, इन आंकड़ों से पता चलता है. भुवी इस मुकाबले में भी नारायण को रोक सकते हैं, जो गेम चेंजिंग मूमेंट हो सकता है.
अभिषेक शर्मा बनाम आंद्रे रसल
आईपीएल 2024 में 23 साल के ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपना कमाल दिखाया है. वह गेंदबाजों पर बुरी तरह हावी रहे हैं. आंद्रे रसेल (Abhishek Sharma- Andre Russell) की 9 गेंदों पर अभिषेक 11 रन बना सके हैं. रसल दो बार अभिषेक को आउट कर चुके हैं. रसल के लिए खिलाफ अभिषेक का रन बनाने का स्ट्राइक रेट 122 का है. अभिषेक को रसल 5 डॉट गेंद फेंक चुके हैं. इस सीजन दोनों खिलाड़ियों में अच्छी फाइट देखने को मिली है.
रिंकू सिंह बनाम टी नटराजन
केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल के इस सीजन बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. रिंकू और लेफ्ट हैंड तेज गेंदबाज टी नटराजन (Rinku Singh vs T Natrajan) के बीच रोचक जंग देखने को मिलेगा. नटराजन के खिलाफ रिंकू ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह उन्हें तीन बार अपना विकेट दे चुके हैं. हालांकि डेथ ओवर में दोनों खिलाड़ियों में कड़ी फाइट होगी. रिंकू आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं जबकि नटराजन डेथ ओवर में और भी खतरनाक हो जाते हैं.
Tags: Andre Russell, Bhuvneshwar kumar, IPL 2024, KKR vs SRH, Rinku Singh, Sunil narine, T Natrajan
FIRST PUBLISHED : May 20, 2024, 17:12 IST
[ad_2]
Source link