Home Breaking News Movies Shot in Kashmir: कश्मीर में चल रही है ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, इन फिल्मों में भी दिखी घाटी की सुंदरता

Movies Shot in Kashmir: कश्मीर में चल रही है ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, इन फिल्मों में भी दिखी घाटी की सुंदरता

0
Movies Shot in Kashmir: कश्मीर में चल रही है ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग, इन फिल्मों में भी दिखी घाटी की सुंदरता

[ad_1]

अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से कश्मीर हमेशा से फिल्मकारों के लिए पसंदीदा लोकेशन रहा है। एक बार फिर से कश्मीर की वादियों में कैमरों की चहल पहल बढ़ गई है। अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग भी कश्मीर में हो रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता कश्मीर की सुंदरता के बीच फिल्म की शूटिंग करते दिख रहे हैं। हाल में ही अजय ने एक वीडियो जारी कर कश्मीर में शूटिंग करने के अपने अनुभव को साझा किया था। इस लेख में आज हम उन फिल्मों का जिक्र करेंगे, जिन्हें कश्मीर में फिल्माया गया।

Hardik-Natasa: हार्दिक संग तलाक की अटकलों के बीच नताशा ने दी प्रतिक्रिया, क्रुणाल के पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट

‘हैदर’

यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म विलियम शेक्सपियर की ‘हैमलेट’ पर आधारित है। फिल्म में कश्मीर के संघर्षों का चित्रण किया गया है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की घाटियों में की गई थी। फिल्म के कई सीन में आप बैकग्राउंड में गिरी बर्फ देख सकते हैं। फिल्म के कई सीन्स में बर्फ से ढ़ंके पहाड़, घास के मैदान और झील सहित कई प्राकृतिक रूप से सुंदर नजारे देखने को मिले थे। 

Vilasrao Deshmukh : स्वर्गीय पिता के जन्मदिन पर रितेश ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक संदेश

‘नोटबुक’

यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जहीर इकबाल और प्रनूतन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया था। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की वादियों में की गई है। इस फिल्म में कई सीन्स डल झील के पास फिल्माये गए हैं। इस फिल्म का मुख्य आकर्षण कश्मीर की प्राकृतिक सौंदर्य है। दर्शकों को फिल्म की प्रेम कहानी में खो जाने में कश्मीर की खूबसूरती का बड़ा योगदान है। 

Kareena Kapoor Khan : करीना की सेल्फी में ऐसा क्या था कि फोटो हो गई वायरल? करिश्मा ने भी लिए मजे!

‘राजी’

यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में ‘जिगरा’ अभिनेत्री आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इनके अलावा रजत कपूर, शिशिर शर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की घाटियों में की गई थी। आलिया इस फिल्म में एक कश्मीरी महिला के किरदार में दिखी थीं। फिल्म में श्रीनगर और पहलगाम के कई खूबसूरत जगह नजर आए थे। 

Panchayat 3 : पंचायत के निर्देशक ने प्रधान जी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया इनसे मिलने वाली है चुनौती

‘बजरंगी भाईजान’

इस फिल्म में ‘सिकंदर’ अभिनेता सलमान खान नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पाकिस्तानी रिपोर्टर की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में सलमान पाकिस्तान से भटक कर हिंदुस्तान में पहुंची गूंगी बच्ची को उसके देश वापस छोड़ने लेकर जाते हैं। फिल्म में कश्मीर के कई खूबसूरत दृश्य नजर आए हैं। बर्फ से ढके पहाड़ और नदियों को फिल्म में दिखाया गया है। इस पूरे फिल्म में कश्मीर का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। 

फिल्म साइन करने के बाद इन सितारों ने किया उससे किनारा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here