Home Breaking News Sachin Tendulkar: ‘आई मिस यू बाबा’, पिता को याद कर क्रिकेट के भगवान ने किया भावुक पोस्ट, लिखी दिल की बात

Sachin Tendulkar: ‘आई मिस यू बाबा’, पिता को याद कर क्रिकेट के भगवान ने किया भावुक पोस्ट, लिखी दिल की बात

0
Sachin Tendulkar: ‘आई मिस यू बाबा’, पिता को याद कर क्रिकेट के भगवान ने किया भावुक पोस्ट, लिखी दिल की बात

[ad_1]

'I miss you, Baba', Sachin Tendulkar wrote an emotional post remembering his father on death anniversary

सचिन तेंदुलकर
– फोटो : twitter

विस्तार


क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपने पिता की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। पूर्व खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही। सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का निधन 1999 विश्व कप के दौरान हुआ था। दिग्गज उस वक्त इंग्लैंड में थे। सूचना मिलते ही वह भारत लौट आए थे। हालांकि, क्रिया-कर्म के बाद वह लौट गए थे और अगले ही मैच में केन्या के खिलाफ शतक जड़ा था। 

सचिन का ट्वीट

सचिन ने लिखा, “बाबा को हमें छोड़े हुए 25 साल हो गए हैं। लेकिन आज अपनी पुरानी कुर्सी पर खड़े होकर ऐसा लगता है जैसे वह अभी भी यहीं हैं। मैं उस समय केवल 26 साल का था और अब 51 साल का हो चुका हूं। मैं और भी स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि उनका मेरे और अन्य लोगों के जीवन पर कितना प्रभाव था। 43 वर्षों के बाद उनकी 25वीं पुण्य तिथि पर इस स्थान पर आना अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक है। उनकी बुद्धिमत्ता और दयालुता मुझे हर दिन प्रेरित करती रहती है। बाबा के मूल्यों पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here