Home Breaking News दिल्ली में आसमान से बरसी आग: सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा रविवार, पारा 48 के पार, जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह

दिल्ली में आसमान से बरसी आग: सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा रविवार, पारा 48 के पार, जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह

0
दिल्ली में आसमान से बरसी आग: सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा रविवार, पारा 48 के पार, जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह

[ad_1]

Mausam Ki Jankari Sunday was hottest day of season in Delhi


– फोटो : एएनआई

विस्तार


राजधानी में आसमान से आग बरस रही है। रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंचा। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इससे चिलचिलाती भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 31 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here