[ad_1]

ओडिशा विधानसभा चुनाव एडीआर रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा विधानसभा चुनाव में 412 करोड़पति उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। एडीआर ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में 1285 में से 1283 उम्मीदवारों द्वारा दिए गए हलफनामे के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की है।
पूर्व कोयला मंत्री दिलीप रे सबसे अमीर प्रत्याशी
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार इस बार 1283 में से 412 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें बीजद के 128, भाजपा के 96, कांग्रेस के 88 और आम आदमी पार्टी के 88 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इन सभी ने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा दिखाई है। रिपोर्ट के अनुसार 2024 के विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.89 करोड़ है। पूर्व कोयला मंत्री दिलीप रे ने अपनी संपत्ति 313.53 करोड़ रुपये दिखाई है। बता दें कि दिलीप रे राउरकेला विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। दिलीप रे के बाद चंपुआ से बीजद प्रत्याशी सनातन महाकुड दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। महाकुड ने अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 227.67 करोड़ रुपये दिखाई है। तीसरे स्थान पर बस्ता विधानसभा क्षेत्र से बीजद प्रत्याशी सुभासिनी जेना हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 135.17 करोड़ रुपये दिखाई है।
12 प्रत्याशियों की संपत्ति शून्य
उधर सबसे गरीब प्रत्याशियों की बात करें तो पांच उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य दिखाई है। इनमें भवानीपटना से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार महानद, किताबगंज से निर्दली प्रत्याशी सोहन सिपका, धामनगर से निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार दास, रायगढ़ पूर्ना से बसपा प्रत्याशी चंद्र माझी और कोरई से आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया (एपीआई) के प्रत्याशी गोपाल कृष्ण मोहंती शामिल हैं।
[ad_2]
Source link