[ad_1]

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को है। इससे पहले 19 अप्रैल से 25 मई के बीच छह दौर का मतदान कराया जा चुका है। सातवें चरण की वोटिंग खत्म होते ही सबकी नजरें 542 सीटों के एग्जिट पोल पर रहेंगी। गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आने हैं। इससे पहले 1 जून की शाम को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इन पोल के जरिए ये बताने की कोशिश होगी कि देश में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है या कितनी सीटें जीत सकती है।
हम आपको 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे और एग्जिट पोल के आंकड़े बताने जा रहे हैं। इससे आप समझ पाएंगे कि यह पोल कितना सही होता है? क्या इनमें किए गए दावे कितने सटीक होते हैं? इन पोल में 2019 में क्या कहा गया था और बाद में नतीजे क्या निकले?
[ad_2]
Source link