Home Sports गंभीर गुरु लेकिन ये धुरंधर जीत का मास्टर माइंड, सारे खिलाड़ी बोले-आप असली हीरो

गंभीर गुरु लेकिन ये धुरंधर जीत का मास्टर माइंड, सारे खिलाड़ी बोले-आप असली हीरो

0
गंभीर गुरु लेकिन ये धुरंधर जीत का मास्टर माइंड, सारे खिलाड़ी बोले-आप असली हीरो

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी धाक जमाई. नए मेंटोर गौतम गंभीर के साथ खेलने उतरी टीम ने एकतरफा फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी. 113 रन पर ढेर करने के बाद जीत का लक्ष्य कोलकाता ने महज 10.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. यह टीम की तीसरी आईपीएल ट्रॉफी है. इस मैच में तूफानी फिफ्टी जमाने वाले वेंकटेश अय्यर ने बताया कि किसकी लगातार मेहनत ने टीम को विजेता बनाया.

पूरे टूर्नामेंट के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया. अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर फाइनल का टिकट पक्का किया और फिर इसी टीम को हराते हुए अपनी तीसरी आईपीएल ट्रॉफी भी जीती. गेंदबाजी के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता ने हैदराबाद को महज 113 रन पर समेट दिया. इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने तूफानी फिफ्टी जमाकर मैच 11 ओवर पूरा होने से पहले खत्म कर दिया.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here