Home Sports Watch: बाजीगर गंभीर का चूम लिया माथा, शाहरुख के जेस्चर ने जीता फैंस का दिल; वायरल हो रहा Video

Watch: बाजीगर गंभीर का चूम लिया माथा, शाहरुख के जेस्चर ने जीता फैंस का दिल; वायरल हो रहा Video

0
Watch: बाजीगर गंभीर का चूम लिया माथा, शाहरुख के जेस्चर ने जीता फैंस का दिल; वायरल हो रहा Video

[ad_1]

IPL 2024, KKR vs SRH Final: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. चेन्नई के मैदान पर रविवार को खेले गए IPL फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने एकतरफा अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से मात दे दी. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस तरह IPL 2012 और IPL 2014 के बाद अपने तीसरे खिताब पर कब्जा जमा लिया है. तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के मालिक शाहरुख खान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा.  

शाहरुख ने चूम लिया गंभीर का माथा

शाहरुख खान दुनियाभर के अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. शाहरुख खान ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपने एक जेस्चर से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया. आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और फैंस के दिलों को छू रहा है. शाहरुख खान ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर का माथा चूम लिया. इस वीडियो के वायरल होते ही तमाम फैंस शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं.  

KKR की ट्रॉफी जीत में गंभीर का बड़ा रोल 

IPL 2024 सीजन से पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को मेंटॉर बनाना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की देखरेख में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2024 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाई. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.  

गुरू गंभीर ने दिखाया दम 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल ट्राफी जीती थी. अब गुरू गंभीर ने कुशल रणनीतिकार के तौर पर केकेआर को तीसरी ट्राफी दिलाई. ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो’ की सोच रखने वाली केकेआर इस तरह इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स (पांच) और मुंबई इंडियंस (पांच) के बाद तीन आईपीएल खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी. केकेआर चौथी बार फाइनल में पहुंची है और तीन बार चमचमाती ट्रॉफी उठाने में सफल रही. गंभीर के अलावा मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने आईपीएल के 17वें चरण का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई जो जानते हैं कि रणजी ट्राफियां कैसे जीती जाती हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here