Home Sports T20 World Cup 2024 : टूर्नामेंट में किसी को भी हरा सकते हैं…, टीम इंडिया की तारीफ में पूर्व कप्तान ने पढ़े कसीदे

T20 World Cup 2024 : टूर्नामेंट में किसी को भी हरा सकते हैं…, टीम इंडिया की तारीफ में पूर्व कप्तान ने पढ़े कसीदे

0
T20 World Cup 2024 : टूर्नामेंट में किसी को भी हरा सकते हैं…, टीम इंडिया की तारीफ में पूर्व कप्तान ने पढ़े कसीदे

[ad_1]

Eoin Morgan Statement : भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम अमेरिका पहुंच चुकी है.  हालांकि, कुछ खिलाड़ियों का जाना अभी बाकी है. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान इयोन मोर्गन ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि यह टीम टी20 वर्ल्ड कप में किसी को भी हारने की ताकत रखती है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की साझा मेजबानी में 1 जून से खेला जाना है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी.

टीम इंडिया के मुरीद हुए मोर्गन 

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नसीर हुसैन और माइकल एथरटन के साथ पॉडकास्ट में बोलते हुए इयोन मोर्गन ने कहा, ‘मेरे लिए, पूरे टूर्नामेंट में इंजरी के बावजूद भी सबसे मजबूत पक्ष बिना किसी संदेह के भारत है. वे मेरे लिए पसंदीदा हैं. उनके पास जो क्वालिटी है. अगर वे इसे मैदान पर दिखाते हैं तो मुझे लगता है कि वे टूर्नामेंट में किसी को भी हरा सकते हैं. इस समय ताकत बिल्कुल अविश्वसनीय है.’

5 जून को भारत का पहला मैच

भारत अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करेगा. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मुकाबला 9 जून को होगा. अगले दो मैच यूएसए (12 जून) और कनाडा (15 जून) से होने हैं.

ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगा भारत

इस टूर्नामेंट को जीतकर भारत आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगा. आखिरी बार 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. तब से भारत 2023 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप फाइनल, 2015 और 2019 में सेमीफाइनल, 2021 और 2023 में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2014 में T20 WC फाइनल, 2016 और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रहा है, लेकिन एक ICC ट्रॉफी हासिल नहीं हुई है.

2007 में जीता था T20 वर्ल्ड कप 

2007 में दक्षिण अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप का ओपेनिंग सीजन खेला गया था. इस सीजन को भारत ने अपने नाम किया था. इसके बाद से भारत एक भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सका है. पाकिस्तान को फाइनल में रौंदकर भारत ने यह खिताब जीता था. 2022 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पिछले सीजन के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड से 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलन पड़ी थी.

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड  

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज.

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here