Home Sports गौतम गंभीर भारत के लिए अच्छे कोच साबित होंगे या नहीं? गांगुली के इस बयान से मची सनसनी

गौतम गंभीर भारत के लिए अच्छे कोच साबित होंगे या नहीं? गांगुली के इस बयान से मची सनसनी

0
गौतम गंभीर भारत के लिए अच्छे कोच साबित होंगे या नहीं? गांगुली के इस बयान से मची सनसनी

[ad_1]

Sourav Ganguly Statement: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद पर किसी भारतीय को नियुक्त करने का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अगर गौतम गंभीर ने इसके लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे. सौरव गांगुली ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा,‘मैं भारतीय कोच के पक्ष में हूं. अगर गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन किया है तो वह अच्छे कोच साबित होंगे.’

गौतम गंभीर भारत के लिए अच्छे कोच साबित होंगे या नहीं?

भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व बल्लेबाज गंभीर के मार्गदर्शक रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल में 10 साल बाद आईपीएल का खिताब जीता. गौतम गंभीर को भारतीय कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपना पद छोड़ देंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने भी हाल में संकेत दिए थे कि भारतीय कोच को प्राथमिकता दी जाएगी.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत खिताब का प्रबल दावेदार

जय शाह ने कहा था,‘राष्ट्रीय टीम के लिए उपयुक्त कोच ढूंढने की गहन प्रक्रिया है. हम ऐसे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट संरचना की अच्छी समझ हो और जो इससे गुजरकर आगे बढ़े हों.’ गांगुली ने इसके साथ ही कहा कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत खिताब का प्रबल दावेदार है. उन्होंने कहा,‘भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप जीतने का बहुत अच्छा मौका है. भारत को एक टी20 टीम की तरह खेलना होगा. इस टीम में काफी टैलेंट  है.’

क्यों प्रबल दावेदार हैं गौतम गंभीर?

IPL 2024 सीजन से पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को मेंटॉर बनाना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की देखरेख में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2024 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाई. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देते हुए तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इसी दम पर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनने के प्रबल दावेदार नजर आते हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here