Home Sports T20 World Cup: हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व ओपनर की तीखी प्रतिक्रिया, रोहित शर्मा की टीम को दी बड़ी वॉर्निंग

T20 World Cup: हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व ओपनर की तीखी प्रतिक्रिया, रोहित शर्मा की टीम को दी बड़ी वॉर्निंग

0
T20 World Cup: हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व ओपनर की तीखी प्रतिक्रिया, रोहित शर्मा की टीम को दी बड़ी वॉर्निंग

[ad_1]

T20 World Cup Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत रविवार (2 जून) को हो जाएगी और टीम इंडिया अभी तक प्लेइंग-11 तय नहीं कर पाई है. यह उसके लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है. उन्हें ओपनिंग स्लॉट सहित कुछ महत्वपूर्ण क्रम को लेकर बड़े फैसले लेने हैं. ओपनिंग के दावेदारों में यशस्वी जायसवाल, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं. कप्तान और कोच को यह तय करना होगा कि वे कोहली को कहां खिलाना चाहते हैं. ओपनर के तौर पर या नंबर 3 पर. कोहली ने बतौर ओपनर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है.

एक साथ खेल सकते हैं हार्दिक और शिवम दुबे

चिंता का एक और बड़ा क्षेत्र गेंदबाजी संयोजन है. भारतीय खिलाड़ियों ने अमेरिकी धरती पर ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है और ग्रुप चरण से पहले टीम सिर्फ एक अभ्यास मैच ही खेलेगी. अपनी बल्लेबाजी की गहराई बढ़ाने के लिए भारत यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को शुरुआती लाइन-अप में शामिल कर सकता है. पांचवें गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Shubman Gill: क्या दिसंबर में होने वाली शुभमन गिल की शादी? 9 साल बड़ी एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

हार्दिक की फॉर्म को लेकर टीम चिंतित

आईपीएल 2024 में हार्दिक का फॉर्म अच्छा नहीं रहा है. वह गेंद और बल्ले दोनों से संघर्ष करते नजर आए थे. ऐसे में यह देखना है कि वह किस तरह वापसी करते हैं. उन्होंने 14 मैचों में 216 रन बनाए थे और सिर्फ 11 विकेट ही ले पाए. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भारत के पूर्व ओपनर संजय मांजरेकर ने कहा, ”हार्दिक पांड्या आपके पांचवें गेंदबाज नहीं हो सकते.  मुझे लगता है कि भारत को हार्दिक के रूप में छठा गेंदबाज चाहिए क्योंकि उन्होंने बहुत ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है. हालांकि, उनकी फिटनेस अच्छी है.”

ये भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर से लेकर रिद्धिमा तक, किस-किस के साथ रहे शुभमन गिल के अफेयर

भारत को खलेगी शमी की कमी

मांजरेकर ने कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को सलाह दी है कि भारत मजबूत स्पिन आक्रमण के साथ मैच में उतरे, क्योंकि टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी में ज्यादा गहराई नहीं है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अगर भारत के पास मोहम्मद शमी होते तो चीजें पूरी तरह से अलग होतीं, लेकिन उनकी चोट ने टीम को मुश्किल में डाल दिया है. भारतीय टीम शनिवार शाम को न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी. 5 जून को टीम अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खेलेगी.

ये भी पढ़ें: Azam Khan: नेपोटिज्म ने कराई पाकिस्तान की जगहंसाई, अपनी ही टीम पर बोझ बने आजम खान, शर्मनाक है रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here