Home Sports अमेरिका ने विराट कोहली के लिए अरेंज की स्पेशल सिक्योरिटी, किसी को पास भी नहीं आने दिया, देखें वीडियो

अमेरिका ने विराट कोहली के लिए अरेंज की स्पेशल सिक्योरिटी, किसी को पास भी नहीं आने दिया, देखें वीडियो

0
अमेरिका ने विराट कोहली के लिए अरेंज की स्पेशल सिक्योरिटी, किसी को पास भी नहीं आने दिया, देखें वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है. भारत अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगा. भारतीय टीम इसके लिए अमेरिका भी पहुंच गई है. विराट कोहली भी 31 मई को अमेरिका पहुंच गए हैं. अमेरिका ने भारतीय टीम की सिक्योरिटी में कोई कमी नहीं की है. विराट कोहली भारतीय क्रिकेट का बेशक सबसे बड़ा नाम है. विराट कोहली के लिए अमेरिका ने टाइट सिक्योरिटी की व्यवस्था की है. एक वीडियो के जरिए यह देखा भी जा सकता है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें विराट कोहली स्टेडियम के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान विराट के साथ कई गार्ड थे. जो उन्हें चारों तरफ से घेरे हुए हैं. इसके साथ ही विराट के करीब भी किसी को नहीं आने दिया जा रहा है. विराट के फैंस भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में करोड़ों की संख्या में हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

‘जी-जान लगा देंगे इनसे नहीं हारेंगे…’ विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बोला दिग्गज



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here