Home Breaking News UP: झांसी में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी और मासूम बेटे का कत्ल कर ऑटो चालक ने की खुदकुशी; सामने आई ये वजह

UP: झांसी में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी और मासूम बेटे का कत्ल कर ऑटो चालक ने की खुदकुशी; सामने आई ये वजह

0
UP: झांसी में दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी और मासूम बेटे का कत्ल कर ऑटो चालक ने की खुदकुशी; सामने आई ये वजह

[ad_1]

man suicide after wife and son murdered by husband in jhansi

मृतकों के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झांसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार की रात को प्रेमनगर की पुरानी पुलिस चौकी के तलैया मोहल्ले में हुई वारदात से लोग सिहर उठे। एक ऑटो चालक ने मायके में भतीजे का जन्मदिन मनाने आई अपनी पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। 

ऑटो चालक ने बेटे को मारने के बाद उसके शव को कपड़े के सहारे पंखे के कुंडे से लटका दिया था। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक शराब पीने का आदी था। आज भी वह शराब के नशे में ही ससुराल पहुंचा था। उस वक्त घर में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद दोनों की हत्या करके खुद ने भी रसोई में जाकर फांसी लगा ली।

शहर कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश साहू (40) का आठ साल पहले तलैया मोहल्ला निवासी प्रियंका (35) से विवाह हुआ था। परिवार में चार साल का बेटा हिमांशु था। नीलेश ऑटो चलाता था। 29 मई को प्रियंका के भतीजे प्रियांशु के पहला जन्मदिन था। 

बर्थ डे मनाने प्रियंका अपने बेटे हिमांशु के साथ 28 मई को मायके आ गई। तब से वह यहीं रह रही थी। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि परिजनों से की गई पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शनिवार शाम प्रियंका की मां कमलेश पास के मोहल्ले बल्लमपुर गई थी जबकि भाई मोनू अपनी छोटी बहन से मिलने बबीना चला गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here