[ad_1]
आरोन जोंस ने घरेलू क्रिकेट में बारबाडोस का प्रतिनिधित्व किया है इंटरनेशनल क्रिकेट में वह यूएसए टीम के उप कप्तान हैं
नई दिल्ली. अमेरिका ने कनाडा को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. डलास में खेले गए उद्घाटन मैच में मेजबान यूएसए ने कनाडा को 7 विकेट से हरा दिया. अमेरिका की जीत के हीरो रहे आरोन जोंस, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मन मोह लिया. जोंस ने विषम परिस्थितियों में मैच विनिंग पारी खेलकर पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने अमेरिका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ी. बारबाडोस की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल चुके जोंस ने कैसे अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिके में डेब्यू किया, इसकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. उन्हें शानदार पारी खेलने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup) के पहले मैच में अमेरिका के सामने कनाडा (USA vs Canada) की टीम थी. यह मैच डलास के ग्रैंड प्रियरे स्टेडियम में खेला गया. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 194 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने 42 रन के स्कोर पर कप्तान मोनांक पटेल सहित दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद आरोन जोंस (Aaron Jones) ने एंड्रीस गॉस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 131 रन की साझेदारी की अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. जोंस ने 40 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए जिसमें 10 छक्के और 4 चौके शामिल थे. उन्होंने 235 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे.
दिनेश कार्तिक ने बर्थडे पर किया संन्यास का ऐलान, लिखा इमोशनल पोस्ट, कोच और फैंस को कहा शुक्रिया
सूर्यकुमार यादव ने घटाया 15 किलो वजन… 4 महीने में हुआ चमत्कार, टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा खुलासा
जोंस के पैरेंट्स बारबाडोस के हैं
19 अक्टूबर 1994 को न्यूयॉर्क के क्वींस में जन्मे आरोन जोंस के पैरेंट्स बारबाडोस के हैं. 4 साल की उम्र में वह बारबाडोस चले गए. उन्होंने साल 2016 में बारबाडोस की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की. इसके ठीक एक साल बाद यानी 2017 में उन्होंने बारबाडोस के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. वह बारबाडोस के लिए पेशेवर क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और 2019 वनडे वर्ल्ड चैंपियन विजेता जोफ्रा आर्चर जोंस के बचपन के दोस्त हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज जोंस ने फर्स्ट क्लास डेब्यू सीजन में सात मैचों में 342 रन बनाए.
आरोन जोंस के जन्म स्थान को लेकर विरोधाभास है
कैरिबियन में घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद आरोन जोंस ने आखिरकार इंटरनेशनल स्टेज पर यूएसए का प्रतिनिधित्व करने के लिए योग्य हो गए और एक मुख्य खिलाड़ी बन गए. हालांकि उनके जन्म स्थान को लेकर परस्पर विरोधी दावे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उनका जन्म क्वींस (न्यूयॉर्क) में हुआ था, जबकि अन्य का दावा है कि उनका जन्म बारबाडोस में हुआ था. जोन्स ने वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिवीजन टू में अपना पहला लिस्ट ए शतक बनाया.
आरोन जोंस ने 43 वनडे इंटरेनशल खेले हैं
आरोन जोंस ने यूएसए की ओर से अब तक 43 वनडे मैचों में 36.35 की औसत से 1454 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने मार्च 2019 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. अब तक 27 मैचों में 116.87 की स्ट्राइक रेट से वह 478 रन बना चुके हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है.
Tags: T20 World Cup, United States of America
FIRST PUBLISHED : June 2, 2024, 15:57 IST
[ad_2]
Source link