[ad_1]
Team India T20 World Cup 2024 Rohit Sharma Virat Kohli: अमेरिका-वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय टीम भी अमेरिका में है और उसने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार जीत हासिल की है. इसके बावजूद पर टीम इंडिया पर खिताब जीतने का बड़ा दबाव है. 2007 में आयोजित पहले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. उसके बाद से खिताब का इंतजार जारी है. वहीं, आईसीसी ट्रॉफी की बात करें तो 2013 के बाद एक भी खिताबी जीत नहीं मिली है.
दबाव से बचने की सलाह
क्रिकेट भारतीयों के लिए सबसे जुनूनी खेल बना हुआ है और जब भी भारतीय टीम वर्ल्ड कप में खेलती है, तो भावनाएं आसमान छू जाती हैं. भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली का मानना है कि राहुल द्रविड़ और उनकी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में सफल होने के लिए अधिक सहज रहने की आवश्यकता है. उनका कहना है कि ज्यादा दबाव टीम के प्रदर्शन पर पर असर डालेगा.
अनुष्का और रितिका के बारे में क्या कहा?
रेवस्पोर्ट्स पर बातचीत में गांगुली ने कहा कि भारत बहुत ज्यादा दबाव डालने की गलती करता है, जो अक्सर विराट कोहली और रोहित शर्मा की पत्नियों को देखने पर स्पष्ट हो जाता है. उन्होंने कहा, “अगर मैं राहुल द्रविड़ से कुछ कह सकता हूं तो वह यह होगा कि खिलाड़ियों को थोड़ा आराम करना चाहिए. जब मैं रोहित की पत्नी (रितिका सजदेह) को स्टैंड में देखता हूं, तो यह स्पष्ट होता है कि वह कितने दबाव में हैं. जब मैं विराट की पत्नी (अनुष्का शर्मा) को देखता हूं, तो मैं समझता हूं कि वह किस तरह का दबाव महसूस कर रही हैं.”
ये भी पढ़ें: IPL जीतने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने की शादी, सामने आई तस्वीर, जानें लव स्टोरी
‘बस आजादी के साथ खेलें’
गांगुली ने कहा, ”हम भारत में बहुत अधिक दबाव डालने की गलती करते हैं. उदाहरण के लिए- मैं 2003 वर्ल्ड कप फाइनल के बारे में सोचता हूं. अगर कुछ है तो हमें बड़े मैच खेलते समय आराम करने की जरूरत है. बस आजादी के साथ खेलें.” भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने भरी हुंकार, मिल गया बड़ा अवॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का कारण
गांगुली को लगता है कि अगर टीम खिताबी मुकाबले में थोड़ा शांत रहती तो शायद बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी. उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप में फाइनल हारने के बावजूद मैं कहूंगा कि भारत सर्वश्रेष्ठ टीम थी. हमने प्रतियोगिता के दौरान शानदार क्रिकेट खेला. काश हम फाइनल के लिए थोड़ा शांत हो पाते. मैं यही देखना चाहता हूं. हम स्वतंत्रता के साथ खेलें, लेकिन खुद पर बहुत अधिक दबाव भी न डालें.”
[ad_2]
Source link