[ad_1]
LS Polls: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल पूछा गया कि इस बार चुनाव में INDI गठबंधन कितनी सीटों पर जीत दर्ज करेगा? इसके जवाब में राहुल ने कहा ‘सिद्धू मूसेवाला का 295 गाना सुना है?’

राहुल गांधी
– फोटो : ANI
विस्तार
देशभर में लोकसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। देश की निगाहें 4 जून पर टिकी हैं, जब चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। इस बीच सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल पूछा गया कि इस बार चुनाव में INDI गठबंधन कितनी सीटों पर जीत दर्ज करेगा? इसके जवाब में राहुल ने कहा ‘सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है?’ इसके बाद उन्होंंने जवाब दिया कि INDI गठबंधन 295 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
राहुल गांधी ने क्यों कहा ‘295’?
दरअसल 295 एक गाना है, जिसे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने गाया था। 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब राहुल गांधी ने पंजाबी गायक के गीत को याद करते हुए दावा किया है कि INDI गठबंधन 295 लोकसभा सीटों पर जीतेगा।
एग्जिट पोल पर राहुल का जवाब
राहुल गांधी ने एग्जिट पोल का जवाब देते हुए कहा कि ‘ये एग्जिट पोल नहीं बल्कि मोदी मीडिया पोल हैं।’ बता दें कि कांग्रेस ने 4 जून को होने वाली मतगणना के दिन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के साथ बैठक की।
[ad_2]
Source link