[ad_1]
Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अक्सर अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं. इन दिनों बाबर की कप्तानी वाली टीम का फोकस टी20 वर्ल्ड कप पर है. मेगा टूर्नामेंट के बीच एक और घटना तेजी से चर्चा में आ चुकी है. प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपनी ही टीम के साथी की एक जानवर से तुलना कर गजब बेइज्जती कर दी है. जिसे लेकर फैंस तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं.
बाबर आजम ने यूं उड़ा दी खिल्ली
कप्तान बाबर आजम समेत पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में ही आजम खान को बाबर आजम गैंडा बोल देते हैं. जिसके बाद सभी प्लेयर्स हंसते दिखते हैं, वहीं आजम और बाबर के बीच वीडियो में मजाकिया अंदाज में बातचीत भी देखने को मिलती है. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, ‘पाकिस्तानी कहीं भी जाएं पाकिस्तानी ही रहेंगे.’
(@BoiesX45) June 3, 2024
जब आजम खान ने करेंसी से पोछा पसीना
वर्ल्ड कप से पहले आजम खान का एक और वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें आजम खान इंग्लैंड टूर के दौरान करेंसी से पसीना पोछते दिख रहे थे. वहीं, वीडियो में बाबर आजम की आवाज भी पीछे से आ रही थी. यह हरकत देखने के बाद फैंस ने दोनों खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया था. अब टी20 वर्ल्ड कप में भी पाक प्लेयर जमकर वायरल हैं.
6 जून को पहला मैच
पाकिस्तान टीम 6 जून को टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टीम का पहला मुकाबला मेजबान यूएसए से होगा. इसके बाद पाकिस्तान के सामने एक बड़ी चुनौती 9 जून को टीम इंडिया के रूप में होगी. हाइवोल्टेज मुकाबले का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
[ad_2]
Source link