Home Sports रोहित ने तोड़ा धोनी का बड़ा कीर्तिमान, टी20 में बने भारत के सबसे सफल कप्तान

रोहित ने तोड़ा धोनी का बड़ा कीर्तिमान, टी20 में बने भारत के सबसे सफल कप्तान

0
रोहित ने तोड़ा धोनी का बड़ा कीर्तिमान, टी20 में बने भारत के सबसे सफल कप्तान

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित की कप्तानी में भारत की टी20 में यह 42वीं जीत है एमएस धोनी की अगुआई में भारत ने 41 टी20 मैच जीते हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया. रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का वर्षों पुराना रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. रोहित ने यह उपलब्धि आयरलैंड के खिलाफ मैच में हासिल की. भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया. रोहित टी20 वर्ल्ड में पहले एडिशन 2007 से लेकर लगातार 9वें सीजन में भी खेल रहे हैं. रोहित शर्मा का यह संभवत: आखिरी टी20 वर्ल्ड हो सकता है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच में 42वीं जीत दर्ज की. रोहित ने 55 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की. एमएस धोनी (MS Dhoni) के नाम 72 मैचों में 41 जीत दर्ज है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के नाम है. बाबर 46 जीत के साथ नंबर वन पर हैं जबकि युगांडा के ब्रायन मसाबा और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन 44 जीत के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में रोहित चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

T20 World Cup: पाकिस्तान ने जिसका संन्यास तुड़वाकर कराई वापसी, उसी ने दिया ‘धोखा’, वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका

रोहित ने जड़ी फिफ्टी
रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 37 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली. रोहित ने इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के जड़े. रोहित बाद में रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनके कंधे में थोड़ी समस्या हुई जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा.

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाए दम
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाज छाए रहे. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की पेस चौकड़ी ने आयरलैंड की बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर दिया. आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के खाते में 2-2 विकेट आए. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक एक विकेट चटकाया.

Tags: India vs Ireland, Ms dhoni, Rohit sharma, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here