Home Breaking News Sharmin Segal: ‘हीरामंडी 2’ से पहले शर्मिन ने चाहने वालों को कहा शुक्रिया, बोलीं, लोगों ने देखा, ये बड़ी बात

Sharmin Segal: ‘हीरामंडी 2’ से पहले शर्मिन ने चाहने वालों को कहा शुक्रिया, बोलीं, लोगों ने देखा, ये बड़ी बात

0
Sharmin Segal: ‘हीरामंडी 2’ से पहले शर्मिन ने चाहने वालों को कहा शुक्रिया, बोलीं, लोगों ने देखा, ये बड़ी बात

[ad_1]

मौजूदा सदी में हिंदी सिनेमा के शो मैन का खिताब पा चुके निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल अपने ओटीटी डेब्यू ‘हीरामंडी’ के अब दूसरे सीजन के लिए तैयार हो रही हैं। शर्मिन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। किसी ने उनके उच्चारण को निशाना बनाया तो किसी ने उनकी अदाकारी को। कुछ लोगों ने नेपोटिज्म का मुद्दा भी उनसे जोड़ने की कोशिश की। लेकिन, शर्मिन सहगल को इसमें से किसी भी बात का न तो कोई गिला है और न किसी से शिकायत।

Munjya: हॉरर फिल्मों के शौकीनों को मिलेगी बड़ी सौगात, आधी रात को उठा सकेंगे फिल्म ‘मुंज्या’ का लुत्फ




‘हीरामंडी’ में अपने किरदार को मिल रही तवज्जों पर शर्मिन सहगल कहती हैं, “मैं बस इस सच के लिए आभारी हूं कि लोग मुझे नोटिस कर रहे हैं!” भंसाली का नया शो ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रहा है। सीरीज ने दुनिया भर में किसी हिंदुस्तानी वेब सारीज को देखे जाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। कोई 14 साल से भंसाली के जहन में अटकी रही इस सीरीज को उन सब लोगों ने चाहा है जो हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब पर फख्र करते आए हैं।


सीरीज की दूसरे सीजन में मां बनने वाली आलमजेब का किरदार शर्मिन सेगल खासा चुनौती भरा रहेगा। वह कहती हैं, “मैं बस इस सच के लिए आभारी हूं कि पहले सीजन में लोग मुझे नोटिस कर रहे हैं। उनके पॉजिटिव, उनके नेगेटिव, बहुत सारी चीजें इस सच के साथ  जुड़ी हैं कि आपको नोटिस किया जा रहा है, और मैं बस आभारी हूं कि मुझे लोगों को दिखाने के लिए अपनी कला को सामने लाने का यह अवसर मिला है।”


शर्मिन कहती हैं, “नेटफ्लिक्स पर हमारी सीरीज ‘हीरामंडी’ को दुनिया भर से प्यार मिल रहा है। एक प्लेटफॉर्म के रूप में ओटीटी ने किसी भी संख्या में लोगों तक पहुंचना मुमकिन बना दिया है। ईमानदारी से कहूं तो दुनिया भर के लोगों से सराहना मिलना बेहद खुश करने वाला है। जब माता-पिता कहते हैं, अच्छा काम किया, तो वाकई अच्छा लगता है। लेकिन जब अमेरिका, यूरोप और जर्मनी के लोग भी आपके काम की सराहना करते हैं, तो और भी अच्छा लगता है।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here