Home Sports T20 World Cup 2024 : स्कॉटलैंड-इंग्लैंड मैच में बारिश बनी विलेन, नेपाल को रौंदकर नीदरलैंड का जीत से आगाज

T20 World Cup 2024 : स्कॉटलैंड-इंग्लैंड मैच में बारिश बनी विलेन, नेपाल को रौंदकर नीदरलैंड का जीत से आगाज

0
T20 World Cup 2024 : स्कॉटलैंड-इंग्लैंड मैच में बारिश बनी विलेन, नेपाल को रौंदकर नीदरलैंड का जीत से आगाज

[ad_1]

T20 World Cup 2024 : इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2024 का 5वां मुकाबला बारिश के चलते धुल गया. वहीं, छठे मैच में नेपाल को रौंदकर नीदरलैंड ने जीत से टूर्नामेंट का आगाज किया. इस जीत के साथ नीदरलैंड की टीम अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इंग्लैंड-स्कॉटलैंड का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला है. नीदरलैंड की गेंदबाजी शानदार रही. इसके बाद मैक्स ओडॉड ने नाबाद अर्धशतक लगाते हुए टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. उनके ग्रुप में 1 जीत के साथ नामीबिया की टीम टॉप पर है.

गेंदबाजों ने दिखाया दम

नीदरलैंड के गेंदबाजों ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 106 रन पर ढेर कर दिया. कप्तान रोहित पौडेल (35 रन) के नेपाल के लिए कोई ज्यादा देर क्रीज पर नहीं बिता सका. नीदरलैंड के टिम प्रिंगल, वान बीक को 3-3 विकेट मिले, जबकि वान मीकेरेन और बास डी लीड को 2-2 सफलताएं मिलीं. छोटे टारगेट का पीछा करते हुए मैक्स ओडॉड ने 48 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का लगाते हुए नाबाद 54 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत दिला दी. माइकल लेविट (1 रन), विक्रमजीत सिंह (22 रन), सीब्रान्ड इंगेलब्रेच (14 रन) और स्कॉट एडवर्ड्स (5 रन) के रूप में टीम के 4 विकेट गिरे.

बारिश ने बिगाड़ा स्कॉटलैंड-इंग्लैंड का खेल

टूर्नामेंट के 5वें मैच में बारिश इस कदर हावी रही कि मुकाबला का कोई नतीजा नहीं निकला. हालांकि, इस मैच में 10 ओवर के खेल जरूर हुआ, लेकिन इसके बाद बारिश ने एक भी गेंद नहीं फेंकने दी. टॉस स्कॉटलैंड ने जीता और पहले बैटिंग चुनी. स्कॉटलैंड की बैटिंग के दौरान बारिश ने खलल डाला, जिसके बाद मुकाबले को 10-10 ओवर का कर दिया गया. स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट के नुकसान पर 90 रन बोर्ड पर लगाए. दूसरी पारी की एक भी गेंद बारिश के चलते नहीं फेंकी जा सकी और मैच को रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला. यह T20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला है जो बारिश की भेंट चढ़ा है.

स्कॉटलैंड के ओपनर ने की सबसे बड़ी साझेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुंसी और माइकल जोन्स ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. मुंसी ने 31 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए, जबकि 30 गेंदों में जोन्स ने नॉटआउट 45 रन ठोके. इसमें भी 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. दोनों के बीच 90 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई, जो टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. 

T20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

92 रन – आर बेरिंगटन और एम क्रॉस बनाम पीएनजी, अल अमीरात, 2021 (तीसरा विकेट)
90* रन – एम जोन्स और जी मुंसी बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2024 (पहला विकेट)*
84 रन – के कोएट्जर और जी मुंसी बनाम एएफजी, नागपुर, 2016 (पहला विकेट)
77 रन – आर बेरिंगटन और एम जोन्स बनाम आईआरई, होबार्ट, 2022 (तीसरा विकेट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here