Home Breaking News SL vs BAN: श्रीलंका को हराकर बांग्लादेश ने की जीत के साथ शुरुआत, लिट्टन-तौहीद ने संकटमोचक बनकर किया उलटफेर

SL vs BAN: श्रीलंका को हराकर बांग्लादेश ने की जीत के साथ शुरुआत, लिट्टन-तौहीद ने संकटमोचक बनकर किया उलटफेर

0
SL vs BAN: श्रीलंका को हराकर बांग्लादेश ने की जीत के साथ शुरुआत, लिट्टन-तौहीद ने संकटमोचक बनकर किया उलटफेर

[ad_1]

SL vs BAN T20 World Cup 2024 Result Bangladesh Defeats Sri Lanka Key Highlights Liton Das Towhid Hridoy

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
– फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार


अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 का 15वां मैच बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से जीतकर मौजूदा टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। ग्रुप डी के रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। फिलहाल अंक तालिका में नाजमुल हसन शांतो की टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका लगातार दूसरे मैच में हार के साथ आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पथुम निसंका की 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाए और दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। 

लिट्टन दास और तौहीद हृदय बने बांग्लादेश के लिए संकटमोचक

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें धनंजय डीसिल्वा ने एक रन के स्कोर पर ही पहला झटका दे दिया था। सौम्य सरकार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जबकि तंजीद हसन को तुषारा ने बोल्ड किया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। इसके बाद नाजमुल हसन शांतो बल्लेबाजी के लिए आए जिन्हें तुषारा ने ही अपना शिकार बनाया। 28 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके थे। टीम को अब एक साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में मोर्चा लिट्टन दास और तौहीद हृदय ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में हसरंगा ने तौहीद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 20 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पवेलियन लौटे जबकि लिट्टन दास दो चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। इस मैच में शाकिब अल हसन ने आठ, रिशाद हुसैन ने एक और तस्कीन अहमद ने शून्य रन बनाए। वहीं, महमूदुल्लाह 16 और तंजीम एक रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने चार और वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट चटकाए। वहीं, डीसिल्वा और पथिराना को एक-एक सफलता मिली।

श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने रखा 125 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत दमदार हुई थी। हालांकि, टीम के सलामी बल्लेबाज इसे ज्यादा देर तक जारी नहीं रख सके। तस्किन अहमद ने 21 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका कुसल मेंडिस के रूप में दिया जो सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद विकेटों की झड़ी सी लग गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कामिंदु मेंडिस सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। एक छोर पर पथुम निसंका कमान संभाल हुए थे तो दूसरी तरफ विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी था। इस मैच में ओपनिंग के लिए आए निसंका 28 गेंदों में 47 रन बनाने में कामयाब हुए। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने से पहले मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें नाजमुल हसन शांतो के हाथों कैच आउट करा दिया। इस शानदार पारी के दौरान उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला। श्रीलंका के लिए धनंजय डीसिल्वा ने 21, चरिथ असलंका ने 19, वानिंदु हसरंगा ने शून्य,  एंजलो मैथ्यूज ने 16, दसुन शनाका ने तीन और महीश तीक्षणा ने शून्य रन बनाए। वहीं, मथीशा पथिराना और नुवान तुषारा बिना खाता खोले नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि तस्किन अहमद को दो और तंजीम हसन साकिब को एक विकेट मिला।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here