[ad_1]
India vs Pakistan : T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस का इंतजार कुछ घंटों में खत्म होने वाला है. इस महामुकाबले से पहले कई दिग्गज अपनी बात रख चुके हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी बात कहते हुए पाकिस्तान को एक पंख की चिड़िया बता दिया है. सिद्धू का कहना है कि पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमी उनकी बल्लेबाजी है. उनकी बॉलिंग लाइनअप शानदार है.
बैटिंग सबसे बड़ी कमजोरी
नवजोत सिद्धू ने कहा, ‘पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी बैटिंग है. अगर आप बॉलिंग देखें ना तो मैच उन्होंने बना दिया था. ‘ सिद्धू ने अमेरिका के खिलाफ हुए पाकिस्तान के मैच को याद करते हुए कहा, ‘मैच में पाकिस्तान गेंदबाजी के दम पर वापस आ गए थे, क्योंकि एक समय पर लग रहा था कि यूएसए आसानी से मैच जीत लेगा. पाकिस्तान की मैच में वापसी मोहम्मद आमिर के उस ओवर और दो तीन और गेंदबाजों ने कराई. पाकिस्तान की बॉलिंग परफेक्ट है.’
[ad_2]
Source link