Home Breaking News Padma Award : इसी साल पद्मश्री से सम्मानित पंडित रामकुमार मल्लिक का निधन, बिहार के कलाकार की क्या थी पहचान

Padma Award : इसी साल पद्मश्री से सम्मानित पंडित रामकुमार मल्लिक का निधन, बिहार के कलाकार की क्या थी पहचान

0
Padma Award : इसी साल पद्मश्री से सम्मानित पंडित रामकुमार मल्लिक का निधन, बिहार के कलाकार की क्या थी पहचान

[ad_1]

Bihar News: Padma Shri awardee Pandit Ramkumar Mallik passes away, Dhrupad music, singer, Darbhanga News

पंडित रामकुमार मल्लिक की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ध्रुपद संगीत के मशहूर कलाकर पंडित रामकुमार मल्लिक का निधन हो गया। वह 73 साल के थे। दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड के आमता गांव स्थित अपने पैतृक घर में शनिवार देर रात हृदय गति रूकने से उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी साल उन्होंने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अमता घराना के ध्रुपद संगीत के क्षेत्र में उन्होंने महारथ हासिल कर रखी थी। वह पंडित विदुर मल्लिक के पुत्र व शिष्य थे।

देश-विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी गायकी का लोहा मनवाया

बताया जा रहा है कि धुपद संगीत में पंडित रामकुमार मल्लिक ने देश-विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी गायकी का लोहा मनवाया। कई सम्मानों से अलंकृत थे। वर्ष 2024 में इनको पद्मश्री अलंकरण से नवाजा गया। वह अपने पीछे दो पुत्री रुबी, रिंकी, चार पुत्र संतोष, समित, साहित्य एवं संगीत मल्लिक को छोड़ गए। पंडितजी ने अपने सभी पुत्रों और शिष्य को ध्रुपद गायकी के लिए तैयार किया। उनके निधन के बाद दरभंगा ही नहीं पूरे मिथिलांचल में शोक की लहर है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here