[ad_1]

एलन मस्क
– फोटो : एएनआई
विस्तार
आईफोन निर्माताओं ने जैसे ही ओपनएआई के साथ साझेदारी का एलान किया, उसके कुछ घंटे बाद ही मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने इस पर नाराजगी जताई और अपने कंपनी परिसर में एपल फोन के इस्तेमाल पर ही प्रतिबंध लगाने की धमकी दी। मस्क का कहना है कि दोनों कंपनियों के बीच की यह साझेदारी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि एपल के सीईओ टिम कुक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में कुक ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) को एपल डिवाइस में और बेहतर करने का एलान करते हुए चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के साथ साझेदारी का एलान किया। इस एलान के कुछ घंटे बाद ही एलन मस्क ने टिम कुक के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘एपल की डिवाइस में चैटजीपीटी नहीं चाहिए। या तो इस घटिया सॉफ्टवेयर को एपल डिवाइस में इंटीग्रेट करने पर रोक लगनी चाहिए या फिर वह अपनी कंपनी के परिसर में एपल डिवाइस को इस्तेमाल करने पर ही प्रतिबंध लगा देंगे।’
It’s personal, powerful, and private—and it’s integrated into the apps you rely on every day.
Introducing Apple Intelligence—our next chapter in AI. https://t.co/uOfIrcTYm7
— Tim Cook (@tim_cook) June 10, 2024
[ad_2]
Source link