Home Sports T20 World Cup 2024 : ओमान बाहर, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका… वर्ल्ड चैम्पियंस पर लटकी तलवार, T20 WC की पॉइंट्स टेबल

T20 World Cup 2024 : ओमान बाहर, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका… वर्ल्ड चैम्पियंस पर लटकी तलवार, T20 WC की पॉइंट्स टेबल

0
T20 World Cup 2024 : ओमान बाहर, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका… वर्ल्ड चैम्पियंस पर लटकी तलवार, T20 WC की पॉइंट्स टेबल

[ad_1]

T20 WC 2024 Points Table : T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप का तीसरा मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में जगह बना ली है. ऐसा करने वाली वह पहली टीम बनी. दूसरी तरफ ओमान 3 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. मौजूदा समीकरण देखें तो 4 वर्ल्ड चैंपियंस पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. भारत, स्कॉटलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 में पहुंचने की अपनी स्थिति मजबूत की हुई है. आइए टूर्नामेंट की लेटस्ट पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं.

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका, ओमान बाहर

ग्रुप-डी में मौजूदा साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को अपने तीसरे मैच में 4 रन से रौंदकर सुपर-8 में जगह बना ली है. साउथ अफ्रीका के 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं. दूसरी तरफ ग्रुप-बी में मौजूद ओमान का एलिमिनेट हो चुकी है. ओमान ने अब तक खेले तीनों मैच गंवा दिए. ऐसे में बचा हुआ एक मैच जीतकर भी टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना सकती.

बाहर होने की कगार पर 4 वर्ल्ड चैंपियंस

भारत से हारकर पाकिस्तान के लिए सुपर-8 में जगह बनाना बेहद मुश्किल हो गया है. उसने अभी तक खेले दोनों मैच हारे हैं. ऐसे में बचे हुए मैचों में एक भी हार पाकिस्तान को बाहर कर देगी. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का भी हाल-बेहाल है. उसके 2 मैचों में सिर्फ 1 ही अंक हैं. सुपर-8 में पहुंचने के लिए उसे बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे, नहीं तो टीम बाहर हो जाएगी. क्योंकि स्कॉटलैंड (5 अंक) और ऑस्ट्रेलिया ऊपर (4 अंक) हैं.

न्यूजीलैंड-श्रीलंका का भी बुरा हाल

टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी श्रीलंका की टीम का भी बुरा हाल है. उसने दो मैच खेले हैं और दोनों ही हारे. सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए उसे अब बचे हुए दोनों मैच जीतने ही होंगे. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन जीत चुकी न्यूजीलैंड की टीम को पहले मैच में अफगानिस्तान ने रौंदकर चौंका दिया था. सुपर-8 के लिए उसे बचे हुए तीनों ही मैच जीतने होंगे. क्योंकि ग्रुप में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के 4-4 अंक हैं.

ग्रुप-ए की अंकतालिका

भारत – 4 अंक (2 मैच)
यूएसए – 4 अंक (2 मैच)
कनाडा – 2 अंक (2 मैच)
पाकिस्तान – 0 अंक (2 मैच)
आयरलैंड – 0 अंक (2 मैच)

ग्रुप-बी की अंकतालिका

स्कॉटलैंड – 5 अंक (3 मैच)
ऑस्ट्रेलिया – 4 अंक (2 मैच)
नामीबिया – 2 अंक (2 मैच)
इंग्लैंड – 1 अंक (2 मैच)
ओमान – 0 अंक (2 मैच)

ग्रुप-सी की अंकतालिका

अफगानिस्तान – 4 अंक (2 मैच)
वेस्टइंडीज – 4 अंक (2 मैच)
युगांडा – 2 अंक (3 मैच)
पापुआ न्यू गिनी – 0 अंक (2 मैच)
न्यूजीलैंड – 0 अंक (1 मैच)

ग्रुप-डी की अंकतालिका

साउथ अफ्रीका – 6 अंक (2 मैच)
बांग्लादेश – 2 अंक (2 मैच)
नीदरलैंड – 2 अंक (2 मैच)
नेपाल – 0 अंक (1 मैच)
श्रीलंका – 0 अंक (2 मैच)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here