Home World Documented Dreamers: अमेरिका में कौन हैं ‘डॉक्यूमेंटेड ड्रीमर्स’ जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय हैं शामिल, इनके लिए अब उठी ये मांग

Documented Dreamers: अमेरिका में कौन हैं ‘डॉक्यूमेंटेड ड्रीमर्स’ जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय हैं शामिल, इनके लिए अब उठी ये मांग

0
Documented Dreamers: अमेरिका में कौन हैं ‘डॉक्यूमेंटेड ड्रीमर्स’ जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय हैं शामिल, इनके लिए अब उठी ये मांग

[ad_1]

Documented Dreamers IN US: अमेरिका में दोनों पक्षों के 43 सांसदों ने जो बाइडन प्रशासन से ढाई लाख से अधिक ‘डॉक्यूमेंटेड ड्रीमर्स’ के संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई करने का अपील की है किया है. इनमें बड़ी संख्या भारतीयों की हैं.

‘डॉक्यूमेंटेड ड्रीमर्स’ वे विदेशी नागरिक हैं जो अपने माता-पिता के अस्थायी, गैर-आप्रवासी वीजा स्तर, सामान्य तौर पर कामकाजी वीजा के तहत आश्रित के रूप में अमेरिका में आए. ये लोग अपने माता-पिता के वीजा के माध्यम से प्राप्त अस्थायी कानूनी दर्जा समाप्त होने के बाद आत्म-निर्वासन के लिए मजबूर होंते हैं.

सांसदों ने पत्र में क्या लिखा?
सांसदों ने गृह सुरक्षा मंत्री अलेजेंद्रो मायोर्कास और अमेरिकी नागरिकता तथा आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक डॉ एम जेडडोऊ को लिखे पत्र में कहा कि कानूनी दर्जे के साथ अमेरिका में बड़े होने के बावजूद, लंबी अवधि के वीजा धारकों के बच्चे जब 21 वर्ष के हो जाते हैं तो उनकी आश्रित की स्थिति समाप्त हो जाती है और यदि वे नया स्तर हासिल नहीं कर सकते तो अक्सर उनके पास अमेरिका छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है.

पत्र में कहा गया है, ‘‘इसका कारण यह है कि, आंशिक रूप से, उनके परिवारों के दर्जे के समायोजन आवेदन व्यापक रूप से लंबित हैं और इस कारण उन्हें स्थायी निवासी का दर्जा हासिल करने में कठिनाई आ रही है.’’

ये दो नाम कर रहे हैं इस अभियान का नेतृत्व
इस अभियान का नेतृत्व प्रवासन, नागरिकता और सीमा सुरक्षा पर सीनेट न्यायपालिका उपसमिति के अध्यक्ष सीनेटर एलेक्स पाडिला और प्रतिनिधि डेबोरा रॉस ने किया है. इन्होंने अमेरिका के बाल अधिनियम के माध्यम से 2,50,000 से अधिक ‘डॉक्यूमेंटेड ड्रीमर्स’ के संरक्षण के लिए द्विदलीय विधायी उपाय पेश किया है.

(इनपुट – एजेंसी)

(File photo courtesy: Reuters)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here