Home Sports T20 World Cup 2024: बारिश के कारण रद्द हो जाएगा भारत बनाम कनाडा मैच? सामने आ गया मौसम का बड़ा अपडेट

T20 World Cup 2024: बारिश के कारण रद्द हो जाएगा भारत बनाम कनाडा मैच? सामने आ गया मौसम का बड़ा अपडेट

0
T20 World Cup 2024: बारिश के कारण रद्द हो जाएगा भारत बनाम कनाडा मैच? सामने आ गया मौसम का बड़ा अपडेट

[ad_1]

T20 World Cup 2024: भारत टी20 वर्ल्ड कप के अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में शनिवार को फ्लोरिडा में जब कनाडा से भिड़ेगा तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पिछले कुछ मैचों में कम स्कोर उसके लिए चिंता की बात होंगे. टीम को साथ ही उम्मीद होगी कि मुकाबले में बारिश का खलल नहीं पड़ेगा, क्योंकि फ्लोरिडा के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. तीन मैच में तीन जीत के साथ भारत पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुका है जिसके सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे.

रद्द हो जाएगा भारत बनाम कनाडा मैच?

भारतीय टीम न्यूयॉर्क से 1850 किमी की यात्रा करके फ्लोरिडा पहुंची है और उम्मीद है कि शहर बदलने के साथ कोहली को भाग्य भी बदलेगा. भारत बनाम कनाडा मैच से पहले फ्लोरिडा शहर में तीन दिन के लिए भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. ग्रुप-ए के बाकी बचे तीनों मुकाबले फ्लोरिडा में होने हैं. 15 जून को होने वाले भारत-कनाडा के मुकाबले में 86% बारिश की आशंका है. भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है, ऐसे में अगर ये मैच रद्द भी होता है तो कोई दिक्कत नहीं होगी.

सामने आ गया मौसम का बड़ा अपडेट 

भारतीय टीम को 14 जून को लॉनडरहिल में अभ्यास करना था. हालांकि बारिश के कारण यह ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया गया. फ्लोरिडा में बीते कई दिन से बारिश हो रही है जिसके बाद राज्य का कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. इस पूरे हफ्ते भारी बारिश की संभावना है. बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे विराट कोहली के जल्दी आउट होने से टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही और बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है. 

फॉर्म में पंत और सूर्या 

ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हालांकि कोहली के खराब प्रदर्शन की भरपाई करने में काफी हद तक सफल रहे हैं. पंत ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमश: 36 और 42 रन की पारियां खेलकर इन दोनों मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत से उबरते हुए अमेरिका के खिलाफ महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा. शिवम दुबे ने भी USA के खिलाफ 35 गेंद में 31 रन बनाए जिससे संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल पर उन्हें एक बार फिर तरजीह मिलने की उम्मीद है.

फ्लोरिडा में क्यों आ रहा तूफान?

अगर भारत जायसवाल को मौका देता है तो वह पारी का आगाज करेंगे और ऐसे में कोहली को अपने तीसरे नंबर पर लौटना होगा. भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल या फिर दोनों को मौका देने के बारे में सोच सकती है. लॉडरहिल मियामी से लगभग 50 किमी दूर है जो उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ से जूझ रहा है. यह टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चिंता की स्थिति है जो अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here