Home Sports डेब्यू पर आशा का कहर, मंधाना की सेंचुरी,भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंद बनाई बढ़त

डेब्यू पर आशा का कहर, मंधाना की सेंचुरी,भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंद बनाई बढ़त

0
डेब्यू पर आशा का कहर, मंधाना की सेंचुरी,भारत ने साउथ अफ्रीका को रौंद बनाई बढ़त

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप के बीच फैंस को एक और खुशी मनाने का मौका दे दिया है. स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की मुश्किल में खेली गई शतकीय पारी और डेब्यू पर आशा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रौंद डाला. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 265 रन बनाए जिसके जवाब में प्रोटियाज टीम महज 122 रन ही बना पाई. 143 रन की बड़ी जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत के साथ की है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया. 100 रन के भीतर ही आधी टीम को वापसी का टिकट थमा दिया. 99 रन पर भारत ने शेफाली वर्मा, हेमलता, कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज और ऋचा घोष का विकेट गंवा दिया.

स्मृति मंधाना का दमदार शतक
भारतीय टीम के बैटर एक छोर पर अपना विकेट गंवा रहे थे तो दूसरी तरफ स्टार ओपनर स्मृति मंधाना जमकर गेंदबाजों की खबर लेती नजर आई. 61 बॉल पर 6 चौके जमाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद उन्होंने 116 गेंद खेलते हुए 10 चौके और 1 छक्के की मदद से सेंचुरी ठोकी. यह वनडे में इस धुरंधर का छठा शतक था. 127 बॉल पर 117 रन की पारी खेलने के बाद स्मृति आउट हुई लेकिन तब तक भारत बड़े स्कोर तक पहुंच चुका था.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here