Home Sports T20 World Cup 2024 : क्या सुपर-8 में चलेगा विराट कोहली का बल्ला, रोहित के साथ ओपनिंग करने का फैसला कितना सही?

T20 World Cup 2024 : क्या सुपर-8 में चलेगा विराट कोहली का बल्ला, रोहित के साथ ओपनिंग करने का फैसला कितना सही?

0
T20 World Cup 2024 : क्या सुपर-8 में चलेगा विराट कोहली का बल्ला, रोहित के साथ ओपनिंग करने का फैसला कितना सही?

[ad_1]

Indian Cricket Team : अमेरिका और वेस्टइंडीज की साझा मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भले ही भारत दूसरे राउंड में पहुंच गया, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी अभी तक कुछ खास नहीं कर सकी है. अब तक खेले तीन मैचों में कोहली के बल्ले से कुल 10 रन भी नहीं निकले हैं. वहीं, रोहित शर्मा पहले मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद बाकी मैचों में फ्लॉप रहे. ऐसे में सवाल यह है कि सुपर-8 में भी क्या भारत इसी ओपनिंग जोड़ी के साथ जाएगा? क्योंकि इस राउंड में हर के मैच भारत के लिए बेहद जरूर है. इस ओपनिंग जोड़ी पर वसीम जाफर ने अपनी राय रखी है.

कोहली-रोहित से ही करानी पड़ेगी ओपनिंग

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना ​​है कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप के बाकी बचे मैचों के लिए विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की ओपनिंग बल्लेबाजी जोड़ी में बदलाव नहीं करना चाहिए. जाफर का मानना ​​है कि ओपनिंग जोड़ी बदलने से पूरा भारतीय बल्लेबाजी ऑर्डर बिगड़ जाएगा. जाफर ने कहा, ‘अब जब आप दोनों के साथ फंस गए हैं. आप दोनों को अलग-अलग कर देंगे तो मुझे नहीं लगता कि यह समझ में आएगा.’ 

बिगड़ जाएगा बैटिंग ऑर्डर 

वसीम जाफर ने आगे कहा, ‘आप शायद (यशस्वी) जायसवाल को खेलने के बारे में सोच सकते हैं. शायद आप यही सोच रहे हैं, और फिर ऋषभ पंत, जिन्होंने नंबर तीन पर इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी. शायद नंबर चार पर. फिर सूर्यकुमार (यादव) कहां बल्लेबाजी करेंगे तो यह पूरे बल्लेबाजी क्रम को गड़बड़ाने वाला है. इसलिए मुझे लगता है कि वे शायद उसी (ओपनिंग) पर टिके रहेंगे.’

शानदार फॉर्म में ऋषभ पंत

वसीम जाफर ने आगे कहा, ‘ऋषभ ने तीसरे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमार, आप उन्हें इससे नीचे बल्लेबाजी नहीं करवाना चाहेंगे, इसलिए मुझे लगता है कि वे इसी पर टिके रहेंगे. लेकिन हां, उन्हें पावरप्ले में बहुत मेहनत करनी होगी. हमने देखा है कि जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था, तो वे पावरप्ले में बहुत आगे थे, 74 रन बना लिए थे. यहीं पर आप अपनी छाप छोड़ सकते हैं तो विराट कोहली और रोहित शर्मा, जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, आप वेस्टइंडीज में पावरप्ले में ऐसा होते हुए देख सकते हैं.’

मेजबान अमेरिका पर 7 विकेट से जीत के साथ भारत ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारत अब 20 जून को बारबाडोस में शानदार फॉर्म में चल रही अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 मुकाबला खेलेगा, जो कैरेबियन में उनका पहला मैच भी होगा. अभी तक खेले सभी मैच भारत ने न्यूयॉर्क में खेले थे. ऐसे में नई पिच पर खेलना भारत के लिए चुनौती रहने वाली है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here