Home Breaking News Alka Yagnik: अलका याग्निक के साथ आखिर क्या हुआ, बीमारी का कैसे पता चला? पांच सवालों में जानिए पूरा मामला

Alka Yagnik: अलका याग्निक के साथ आखिर क्या हुआ, बीमारी का कैसे पता चला? पांच सवालों में जानिए पूरा मामला

0
Alka Yagnik: अलका याग्निक के साथ आखिर क्या हुआ, बीमारी का कैसे पता चला? पांच सवालों में जानिए पूरा मामला

[ad_1]

मशहूर गायिका अलका याग्निक एक दुर्लभ बीमारी की गिरफ्त में हैं। उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है। एक वायरल अटैक के बाद वह इस समस्या से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अपने लिए दुआ करने की अपील की है। गायिका की बीमारी का जब से पता चला है, लोग हैरान हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उन्हें कब इस बारे में अहसास होना शुरू हुआ?  आइए जानते हैं पूरा मामला…




कब हुआ बीमारी का अहसास?

लोकप्रिय गायिका अलका याग्निक ने 18 जून मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत से जुड़ी एक पोस्ट साझा की है। देखते ही देखते पोस्ट वायरल हुई। हर जगह अलका याग्निक की बीमारी के बारे में लोग बातें करने लगे। गायिका ने पोस्ट में बताया कि वह दुर्लभ शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं। इसमें उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। गायिका ने बताया कि उन्हें कुछ सप्ताह पहले ही अपनी इस बीमारी का अहसास एक दिन हवाई यात्रा के बाद अचानक हुआ। उन्होंने इसे लेकर डॉक्टरों से संपर्क किया तो बीमारी पकड़ में आई। डॉक्टरों ने बताया है कि एक वायरल अटैक के कारण उन्हें ये समस्या हुई है। इस बीमारी को सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस बताया गया है।


क्या है सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस?

अलका याग्निक ने आगे बताया, ‘मेरे सभी प्रशंसकों, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों। कुछ सप्ताह पहले मैं फ्लाइट से उतरी तो अचानक महसूस हुआ जैसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। इस घटना को कुछ हफ्ते बीत चुके हैं। अब मैंने हिम्मत जुटाकर अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों के लिए चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है। मुझसे लोग लगातार पूछ रहे थे कि मैं कहीं नजर क्यों नहीं आ रही हूं तो उन्हें इस बारे में बताना चाहती हूं। जांच में डॉक्टरों ने इस दुर्लभ बीमारी को सेंसरी न्यूरल नर्व हीयरिंग लॉस बताया है। यह एक वायरल अटैक के बाद हुआ। इस अचानक लगे बड़े झटके ने मुझे पूरी तरह से हैरान कर दिया है’।


बचाव के लिए लोगों को दी है क्या सलाह?

गायिका ने इस बीमारी से सावधान रहने के लिए लोगों को कुछ सलाह दी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस स्थिति से उबरने की कोशिश कर रही हूं। आप लोग भी मुझे अपनी दुआओं में रखें। अपने प्रशंसकों और खासकर युवाओं को सलाह है कि वे बहुत तेज आवाज में संगीत न सुनें और हेडफोन के इस्तेमाल को लेकर भी सावधानी बरतें। मैं अपने पेशेवर जीवन के स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी एक दिन साझा करना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी के प्यार से फिर जीवन पहले जैसा होगा और जल्द ही आप सभी के बीच लौटूंगी। इस समय आप सभी का साथ और प्यार बहुत मायने रखता है’।

Sidharth Malhotra: मेघना गुलजार की फिल्म से बाहर हुए सिद्धार्थ? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट


क्या चिकित्सा और सर्जरी से ठीक हो सकती है बीमारी?

सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस कान से संबंधित बीमारी है, जो कान के अंदरूनी हिस्सा ( कोक्लिया) या सुनाई देने वाली नस (ऑडिटोरी नर्व) में समस्या के कारण होती है। पुणे के एक अस्पताल में डॉक्टर जाकिर एम खान बताते हैं, ‘कान से दिमाग तक संदेश पहुंचाने वाली नसों में क्षति की वजह से धीरे-धीरे या अचानक से सुनने की क्षमता खो सकती है। इस समस्या को ”सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस” भी कहते हैं।’ यह हियरिंग लॉस अक्सर स्थायी होता है और इसे चिकित्सा या सर्जरी से ठीक नहीं किया जा सकता। हालांकि सही चिकित्सा और सुनाई देने वाले उपकरणों से नियंत्रित किया जा सकता है’।

Renukaswamy murder case: रेणुका स्वामी हत्याकांड, पुलिस जांच के दायरे में दर्शन फैन क्लब!




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here