[ad_1]

Bengaluru Traffic Jam
– फोटो : PTI
विस्तार
भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में जाने जानेवाले बंगलूरू को अब ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि शहर में जल्द ही ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए 18 किलोमीटर लंबी एक भूमिगत सुरंग सड़क बनने जा रही है। खराब बुनियादी ढांचे से लेकर सार्वजनिक परिवहन तक, बंगलूरू शहर को हमेशा भयानक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। खासकर मानसून और त्योहारों के दौरान यह समस्या विकराल हो जाती है। ब्रुहत बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) अब शहर में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए 18 किलोमीटर लंबी एक भूमिगत सुरंग सड़क बनाने की योजना बना रही है।
[ad_2]
Source link