[ad_1]

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 (वेब सीरीज)
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
कोटा फैक्ट्री सीजन 3 (वेब सीरीज)
कलाकार
मयूर मोरे
,
रंजन राज
,
आलम खान
,
अहसास चानना
,
रेवती पिल्लई
,
तिलोत्तमा शोम
और
जितेंद्र कुमार
लेखक
पुनीत बत्रा
,
प्रवीण यादव
और
निकिता लालवानी
निर्देशक
प्रतीश मेहता
निर्माता
द वायरल फीवर (टीवीएफ)
ओटीटी
नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट
20 जून 2024
जैसे इन दिनों फिल्म और वेब सीरीज के तमाम ‘क्रिटिक’ अपने पाठकों के लिए लिख रहे हैं या सितारों, निर्माताओं या ओटीटी के लिए, उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा है। कुछ कुछ वैसे ही टीवीएफ को भी ये समझ नहीं आ रहा है कि ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ जैसी वेब सीरीज वह लोगों को डराने के लिए बना रहे हैं, उन्हें जिंदगी के संघर्ष से रोमांस करने के लिए बना रहे हैं या फिर कोई और ही एजेंडा है इन सीरीज का जो आम दर्शकों को समझाने से वह कतरा रहे हैं। ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन में राष्ट्रीय विकास की पहली इकाई ग्राम पंचायत के कामकाज को लेकर इस बार कुछ नहीं है। ‘कोटा फैक्ट्री’ में भी उस बात को लेकर कोई आवाज नहीं है जिसके चलते एक शहर के नाम के साथ फैक्ट्री जैसा शब्द जुड़ चुका है।
[ad_2]
Source link